फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News: The craze for Lucknowi kurti increased as the summer season started in Shimla.

Shimla News: शिमला में गर्मियों का सीजन शुरू होते ही बढ़ गया लखनवी कुर्ती का क्रेज

Tue, 26 Mar 2024 10:26 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Mar 2024 10:26 AM IST
सार

 बाजारों में इन कुर्तियों की भारी डिमांड है। बड़ी बात यह है कि यह सबके बजट में भी है।  बाजार में चिकनकारी कढ़ाई में जारजट के कुर्ते के साथ कॉटन के सूट भी मौजूद हैं। 

विज्ञापन
Shimla News: The craze for Lucknowi kurti increased as the summer season started in Shimla.
युवतियों में लखनवी चिकनकारी कुर्ती का क्रेज - फोटो : संवाद

विस्तार

 शिमला में गर्मियों का सीजन शुरू होते ही युवतियों में लखनवी चिकनकारी कुर्ती का क्रेज है। बाजारों में इन कुर्तियों की भारी डिमांड है। बड़ी बात यह है कि यह सबके बजट में भी है। एक कुर्ती की कीमत 300 से 500 रुपये है। बाजार में चिकनकारी कढ़ाई में जारजट के कुर्ते के साथ कॉटन के सूट भी मौजूद हैं। युवतियां ज्यादातर जारजट के कुर्ते और महिलाएं चिकनकारी कढ़ाई में कॉटन के सूट खरीद रही हैं।

विज्ञापन


इसमें एक पैटर्न के भीतर अलग-अलग लखनऊ चिकनकारी सिलाई के मिश्रण का इस्तेमाल किया गया है। इनमें फूल पत्तियां, बेल, तितलियां, धनिया पत्ती, जोड़ा और बुलबुल सिलाई सहित कई तरह के डिजाइन बनाए गए हैं। बाजार में इन कुर्तों में हर तरह के रंग मौजूद है। यह कुर्ता जालीदार होता है इसलिए इसके साथ लाइनिंग भी दी जाती है। काॅटन का कपड़ा होता है। इसे जालीदार चिकनकारी कुर्ती के अंदर से पहना जाता है। बाजार में चिकनकारी कढ़ाई में लंबे कुर्ते से लेकर साड़ी, अनारकली और प्लाजो भी उपलब्ध है। यहां तक कि चिकनकारी वाले लैंपशेड, सोफा और मेज के भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


कारोबारी श्यामु गुप्ता ने बताया कि गर्मियां शुरू होते ही लखनवी चिकनकारी कुर्तियाें की डिमांड बढ़ गई है। ज्यादातर कॉलेज की युवतियां इन कुर्तों को खरीद रही हैं। दाम भी कम होने की वजह युवतियों में इसका क्रेज बढ़ गया है। इन्हें दिल्ली और लखनऊ से लाया जाता है। लखनऊ के गांवों में करीब 5 हजार घरों की महिलाएं आज भी चिकनकारी का काम करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed