फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News: Ropeway Corporation CMD Sanjay Gupta office repair budget of 12.15 lakh rupee

Shimla News: 12.15 लाख रुपये से होगी आरटीडीसी के सीएमडी संजय गुप्ता के दफ्तर की मरम्मत

Sun, 08 Jan 2023 12:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अनिमेष कौशल, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 08 Jan 2023 12:13 PM IST
सार

नई जिम्मेवारी मिलते ही संजय गुप्ता कारपोरेशन की बैठक ले चुके हैं। अब कारपोरेशन के अधिकारियों ने नए सीएमडी की आवभगत के लिए कार्यालय की विशेष मरम्मत करवाकर उसे सजाने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Shimla News: Ropeway Corporation CMD  Sanjay Gupta office repair budget of 12.15 lakh rupee
आईएएस संजय गुप्ता। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कारपोरेशन के सीएमडी (चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर) संजय गुप्ता के नए दफ्तर की मरम्मत पर 12.15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कारपोरेशन ने 13 जनवरी तक इस कार्य के लिए ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए हैं। इस विशेष मरम्मत की अवधि तीन माह तय की गई है। राजधानी शिमला के यूएस क्लब में कारपोरेशन का कार्यालय स्थित है।

विज्ञापन


वरिष्ठ आईएएस अफसर संजय गुप्ता को कारपोरेशन का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। पूर्व की भाजपा सरकार ने संजय गुप्ता को प्रधान सलाहकार के पद पर नियुक्ति देकर साइड लाइन कर दिया था। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व सरकार के समय प्रधान सलाहकार बनाए गए दो वरिष्ठ अफसरों को विभागीय व बोर्ड-कारपोरेशन का कार्यभार सौंपा है। पूर्व मुख्य सचिव रामसुभग सिंह को कांग्रेस सरकार ने विशेष मुख्य सचिव का दर्जा देते हुए ऊर्जा महकमा सौंपा है। इन्हें बिजली बोर्ड का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


संजय गुप्ता को रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कारपोरेशन के सीएमडी का पद दिया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का चेयरमैन भी नियुक्त किया है। ये दोनों वरिष्ठ अधिकारी मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को रिपोर्ट नहीं करेंगे। इनकी रिपोर्टिंग मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को होगी। नई जिम्मेवारी मिलते ही संजय गुप्ता कारपोरेशन की बैठक ले चुके हैं। अब कारपोरेशन के अधिकारियों ने नए सीएमडी की आवभगत के लिए कार्यालय की विशेष मरम्मत करवाकर उसे सजाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केके पंत और आरडी नजीम रह चुके हैं प्रबंध निदेशक
पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2019 में बनाए गए रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कारपोरेशन में आईएएस अधिकारी केके पंत और आरडी नजीम भी प्रबंध निदेशक के पद पर रह चुके हैं। कारपोरेशन के चेयरमैन का कार्यभार अभी तक मुख्य सचिव के पास ही रहता था।


सुक्खू सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और प्रधान सलाहकार संजय गुप्ता को सीएमडी (चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर) नियुक्त किया है। पूर्व में इस कारपोरेशन का कार्यभार देख चुके अधिकारी गाहे बगाहे ही इस कार्यालय में जाते थे। अधिकांश कामकाज को कारपोरेशन के स्टाफ को सचिवालय में बुलाकर ही निपटा लेते थे। अब पहली बार इस कार्यालय में प्रबंध निदेशक के कमरे को तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed