फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News: Presidential residence being brightened before President Draupadi Murmu visit

Shimla News: मुर्मू के दौरे से पहले चमकाया जा रहा राष्ट्रपति निवास

Fri, 26 Apr 2024 02:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Apr 2024 02:01 PM IST
सार

173 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत की दीवारों पर सफेद और छत पर लाल रंग किया जा रहा है। लकड़ी की मरम्मत का काम भी जारी है। 

विज्ञापन
Shimla News:  Presidential residence being brightened before President Draupadi Murmu visit
राष्ट्रपति निवास - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा फाइनल होने के बाद राजधानी शिमला से सटे मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट को चमकाने का काम जोरों पर चल रहा है। 173 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत की दीवारों पर सफेद और छत पर लाल रंग किया जा रहा है। लकड़ी की मरम्मत का काम भी जारी है। अभी पर्यटकों को अंदर घूमने आने दिया जा रहा है, लेकिन एक मई के बाद से पर्यटकों को राष्ट्रपति का दौरा खत्म होने तक प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


राष्ट्रपति 4 मई को दिल्ली से शिमला पहुंचेंगी। 5 मई को कैचमेंट एरिया का दौरा करेंगी। 6 को राष्ट्रपति केंद्रीय विवि धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 7 को सुबह संकटमोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। दोपहर बाद माल रोड और रिज मैदान की सैर करेंगी। शाम को गेयटी थियेटर में जाने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति के दौरे के लिए पुलिस के 33, आईटीबीपी के 32, सीटीएस के 5 और सीआईडी के आठ जवान राष्ट्रपति भवन के आसपास  तैनात रहेंगे। 1 मई से जवानों की तैनाती  की जाएगी। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन का उद्यान फूलों से गुलजार
द रिट्रीट में स्थित शिमला का सबसे बड़ा उद्यान फूलों से गुलजार हो गया है। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पांच प्रकार के ट्यूलिप लगाए गए हैं। इसके अलावा गुलबहार, लिली, कई प्रकार के गुलाब, सूट विलियम और हाइड्रेंजिया भी राष्ट्रपति निवास की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। उद्यान विभाग के अधिकारी रमेश वर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति निवास के आसपास फूलों की 60 से ज्यादा किस्में हैं, जो राष्ट्रपति के दौरे से पहले खिल जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कें की जा रही हैं चकाचक
ढली से छराबड़ा की खस्ताहाल सड़क को सुधारने का कार्य शुरू हो गया है। इसी मार्ग से राष्ट्रपति आवाजाही करेंगी। सड़क के किनारे से मलबा हटाया जा रहा है और गड्ढों को भरा जा रहा है। लोक निर्माण विभाग और नगर निगम खराब सड़कों की टारिंग भी करेगा। राष्ट्रपति जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर उतरेंगी और संजौली होते हुए मशोबरा आएंगी।

राष्ट्रपति के आने से पहले रिट्रीट में पूरी तैयारियां की जा रही हैं। अगले महीने की शुरुआत से राष्ट्रपति का दौरा खत्म होने तक राष्ट्रपति निवास में पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी जाएगी। -संजू डोगरा, प्रबंधक, राष्ट्रपति भवन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed