{"_id":"699a9d352d8acbe6dc039d53","slug":"shimla-news-police-found-a-mentally-ill-woman-safe-and-took-her-to-mashobra-nari-niketan-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को पुलिस ने सुरक्षित खोजा, मशोबरा नारी निकेतन में पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को पुलिस ने सुरक्षित खोजा, मशोबरा नारी निकेतन में पहुंचाया
Sun, 22 Feb 2026 11:37 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:37 AM IST
सार
पुलिस चौकी मशोबरा की टीम ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की तलाशकर उसे सुरक्षित नारी निकेतन पहुंचाया। पुलिस टीम द्वारा महिला को सुरक्षित वापस सखी वन स्टॉप सेंटर लाया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मशोबरा में शनिवार रात को लापता महिला की तलाश के लिए शिमला पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जंगल में काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को सुरक्षित ढूंढ निकाला और उसे सुरक्षित नारी निकेतन मशोबरा पहुंचाया। मामला 21 फरवरी शाम का है, जब सखी वन स्टॉप सेंटर मशोबरा से पुलिस चौकी मशोबरा को सूचना दी गई कि एक महिला जिसकी उम्र 48 वर्ष और वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। नंगे पांव सेंटर से बाहर निकलकर बालिका आश्रम की ओर जंगल में चली गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस चौकी मशोबरा की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई और सखी वन स्टॉप सेंटर के स्टाफ के साथ मिलकर आसपास के जंगल और क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की भी मदद ली गई। कुछ समय के बाद पुलिस टीम को उक्त महिला बालिका आश्रम के नीचे जंगल क्षेत्र में नंगे पांव मिली। उसकी पहचान सखी वन स्टॉप सेंटर की कर्मचारियों ने की। पुलिस टीम ने महिला को सुरक्षित वापस सखी वन स्टॉप सेंटर लाया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को सुरक्षित नारी निकेतन मशोबरा में पहुंचाया गया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि जिला पुलिस शिमला लोगों को आश्वस्त करती है कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ सहायता के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन