फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News: philanthropist Ravi kumar helped covid positive old woman

शिमला: धूप में स्ट्रेचर पर पड़ी रही कोरोना पीड़ित बुजुर्ग महिला, तमाशा देखते रहे लोग

Sun, 16 May 2021 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 May 2021 05:55 PM IST
सार

राजधानी शिमला के संजौली बाजार में कोरोना पीड़ित बुजुर्ग महिला स्ट्रेचर पर पड़ी रही। बुजुर्ग महिला ने स्ट्रेचर उठाने के लिए सबसे लगाई गुहार, लेकिन कोई आगे नहीं आया। बाद में समाजसेवी रवि कुमार ने उनकी मदद की। कोरोना से डरे लोग खिड़कियों से तमाशा देखते रहे।

विज्ञापन
Shimla News: philanthropist Ravi kumar helped covid positive old woman
समाजसेवी रवि कुमार ने बुजुर्ग महिला की मदद की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला में कोरोना पीड़ित मरीजों को घर से लाने और अस्पताल से ले जाने के लिए प्रशासन ने कितने पुख्ता इंतजाम किए हैं, इसकी पोल रविवार को संजौली में खुली। यहां एक व्यक्ति को कोरोना से पीड़ित अपनी बुजुर्ग मां को एंबुलेंस से घर तक ले जाने के लिए काफी भटकना पड़ा। बुजुर्ग महिला कड़ी धूप में स्ट्रेचर पर लेटी थी लेकिन पूरे बाजार में स्ट्रेचर उठाने के लिए कोई आगे नहीं आया। व्यक्ति मदद के लिए चिल्लाता रहा लेकिन कोरोना से डरे लोग खिड़कियों से तमाशा देखते रहे।

विज्ञापन


आखिरकार यहां से गुजर रहे समाजसेवी रवि कुमार और उनके दो साथियों आशीष और संजीव ठाकुर ने स्ट्रेचर उठाया और बुजुर्ग महिला को को घर तक पहुंचाया। 92 साल की यह बुजुर्ग महिला और उसका बेटा कोरोना पॉजिटिव हैं। दो दिन पहले भी इनकी तबीयत खराब हो गई थी। उस समय पुलिस के दो जवानों ने इन्हें अस्पताल पहुंचाया था। रविवार को आईजीएमसी अस्पताल से इन्हें छुट्टी दी गई थी।
विज्ञापन


वालंटियर मिले न पुलिस जवान
108 एंबुलेंस में दोनों को रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे संजौली लाया गया। यहां एंबुलेंस कर्मी ने इन्हें उतरने के लिए कहा। लेकिन बुजुर्ग महिला स्ट्रेचर से उठ नहीं पा रही थी। बीमार बेटे में भी इतनी ताकत नहीं थी कि अकेले मां को घर तक ले जाए। इसके लिए मजदूरों से मदद मांगी। मनमाने पैसे देने की बात भी कही। लेकिन मजदूर और दूसरे लोग तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर धूप में भटकने के बाद समाजसेवी रवि कुमार ने इनकी मदद की। शहर में कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए पहले भी ऐसी दिक्कतें आती रही हैं। इसके लिए प्रशासन ने स्थानीय पार्षदों को वालंटियर तैयार करने को कहा है जो ऐसे लोगों की मदद कर सकें। लेकिन कई वार्डों में अभी तक टीमें नहीं बन पाई हैं। इससे बीमार लोगों को एंबुलेंस तक लाने और ले जाने में दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed