फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News Major Crackdown by Shimla Police on Liquor Mafia 6 Cases Registered in a Single Day

Shimla News: शिमला पुलिस की शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 6 मामले दर्ज, 300 से अधिक बोतलें बरामद

Wed, 13 May 2026 03:34 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 13 May 2026 03:34 PM IST
सार

शिमला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा कसते हुए एक दिन में 6 अलग-अलग मामले दर्ज किए। छह अलग-अलग मामलों में शराब और बीयर की 300 से अधिक बोतलें जब्त की हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Shimla News Major Crackdown by Shimla Police on Liquor Mafia 6 Cases Registered in a Single Day
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच शिमला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा कसते हुए एक दिन में 6 अलग-अलग मामले दर्ज किए और 300 से ज्यादा शराब व बियर की बोतलें जब्त की हैं। पुलिस ने पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया, जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी और नाकाबंदी की गई। सभी मामले हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


थाना चौपाल: रियूणी के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 120 बोतल देसी शराब बरामद। आरोपी पारस (24 वर्ष) और नरेंद्र दत्त (26 वर्ष) दोनों नेरवा क्षेत्र के निवासी हैं।
विज्ञापन


थाना चौपाल: पुलबाहल पुल के पास एक वाहन से 72 बोतल संतरा नं.1 देसी शराब जब्त। आरोपी अरुण उर्फ नीतू (38 वर्ष), सिरमौर जिला का निवासी।

थाना रोहड़ू: गौरव ठाकुर (25 वर्ष) के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की 65 बोतल शराब व बियर बरामद।

थाना ठियोग: जाइस क्षेत्र के एक ढाबे पर छापा मारकर 30 बोतल अवैध देसी शराब बरामद। आरोपी विनोद हेट्टा (ठियोग निवासी)।

थाना सदर: सब्जी मंडी के पंजाबी ढाबे से 8 बोतल “ऊना नं.1” देसी शराब बरामद। आरोपी भूपेंद्र थापा।

थाना वेस्ट: जुटोग क्षेत्र से भीम (43 वर्ष) के कब्जे से 10 बोतल देसी शराब जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि पंचायत चुनाव के दौरान शराब की अवैध सप्लाई को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। ऐसे तत्वों पर सख्त नजर रखी जा रही है। यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed