{"_id":"63cba42dd9ef05366f5dd945","slug":"shimla-news-hunter-killed-as-gun-goes-off-accidentally-in-shimla-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिकार पर गए व्यक्ति की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिकार पर गए व्यक्ति की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत
Sun, 22 Jan 2023 04:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Jan 2023 04:10 PM IST
सार
पूर्व ग्राम प्रधान राकेश कुमार की शिकायत के मुताबिक शाम के समय कुछ लोग हथियारों के साथ जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए थैला आए थे। कुछ देर बाद घराटनाला क्षेत्र में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला से सटे मशोबरा के जंगल में शिकार करने गए एक व्यक्ति की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी पहचान केवल राम (49) पुत्र कांशी राम, गांव अणु तहसील ठियोग निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के साथी टीका राम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि गोली जिस बंदूक से लगी है वह केवल राम के पास ही थी।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी की बताई कहानी की जांच कर रही है। इसके बाद ही इस मामले की सच्चाई सामने आएगी। दूसरा साथी फरार चल रहा है और पुलिस इसकी तलाश में जुटी है। थाना ढली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी डॉ. मोनिका भुंटूगरु ने भी मौके का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मशोबरा खंड की पंचायत थैला में यह घटना पेश आई। पूर्व ग्राम प्रधान राकेश कुमार की शिकायत के मुताबिक शाम के समय कुछ लोग हथियारों के साथ जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए थैला आए थे। कुछ देर बाद घराटनाला क्षेत्र में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
वह मौके पर पहुंचे तो केवल राम लहूलुहान पड़ा था। इसके सीने में गोली लगी थी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। ढली थाना के प्रभारी मस्त राम टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्रित किए। सहायक पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
टीका राम ने उपलब्ध करवाई थी बंदूक
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक केवल राम तार के बाड़ को पार कर रहा था। इसके पास 12 बोर की बंदूक थी। इसी दौरान गोली चलने से केवल राम की मौत हुई है। लेकिन, पुलिस टीम अभी तक बंदूक बरामद नहीं कर पाई है। जांच में सामने आया है कि केवल राम के पास बंदूक किसी अन्य व्यक्ति की थी जोकि गिरफ्तार हुए टीका राम ने उसे उपलब्ध करवाई थी।