{"_id":"64ea25327af44c2e1b0bb7f5","slug":"shimla-news-fourth-death-due-to-scrub-typhus-in-igmc-12-new-cases-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी शिमला में स्क्रब टायफस से चौथी मौत, 12 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी शिमला में स्क्रब टायफस से चौथी मौत, 12 नए मामले
Sat, 26 Aug 2023 09:47 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Aug 2023 09:47 PM IST
सार
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में रोजाना हजारों की संख्या में मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। इनमें सबसे अधिक मरीज मेडिसिन ओपीडी में आते हैं।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में शनिवार को स्क्रब टायफस से चौपाल की रहने वाली एक 28 साल की युवती की मौत हो गई। इसकी पुष्टि आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने की है। अस्पताल में नौ दिन के भीतर स्क्रब टायफस से यह चौथी मौत है। मरने वालों में तीन महिलाएं हैं और एक युवती। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में रोजाना हजारों की संख्या में मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। इनमें सबसे अधिक मरीज मेडिसिन ओपीडी में आते हैं। अस्पताल में शनिवार को भी बुखार के लक्षणों को लेकर मरीज उपचार करवाने आए थे। इसके बाद 26 मरीजों के स्क्रब टेस्ट किए गए जिनमें 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
इसमें अधिकतर मामले शिमला, मंडी, बिलासपुर, सोलन और कुल्लू से भी कुछ मामले आए हैं। इसके अलावा अब तक स्क्रब टायफस के 647 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इनमें 152 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लगातार आ रहे स्क्रब टायफस के मामलों को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि उनके पास दवाइयों का पर्याप्त स्टाॅक है। आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. गोपाल आशीष शर्मा ने कहा कि मरीज बीमारी के लक्षणों को देखने के तुरंत बाद नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चेकअप करवाएं। इससे बीमारी का समय रहते उपचार हो पाएगा।
विज्ञापन
रोग लक्षण
तेज बुखार 104 से 105 तक आ सकता है
जोड़ों में दर्द और कंपकंपी के साथ बुखार आना
शरीर में अकड़न होना और टूटा हुआ लगना
अधिक संक्रमण में गर्दन, बाजू के नीचे कूल्हे के ऊपर गिल्टियां आती हैं
रोग की ऐसे करें रोकथाम
शरीर में सफाई का ध्यान रखें
घर और आसपास के वातावरण को साफ रखें
घर के चारों ओर घास, खरपतवार नहीं उगने दें
घर और आसपास कीटनाशक दवाओं का करें छिड़काव
पीलिया के आए दो मामले
आईजीएमसी में हेपेटाइटिस (पीलिया) के दो नए मामले आए हैं। डॉक्टरों ने लैब में तीन सैंपलों की जांच की। इसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसमें एक शिमला शहर और दूसरा ठियोग का रहने वाला है। अस्पताल में अब तक 207 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इसके अलावा हेपेटाइटिस ई के आठ मामले अभी तक पॉजिटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन