फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla news: For weekend tourist booking in hotels only 30 to 40 percent

Shimla News: वीकेंड पर भी पर्यटन कारोबार फीका, होटलों में 40 फीसदी बुकिंग

Sat, 21 Oct 2023 11:02 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 21 Oct 2023 11:02 AM IST
सार

होटल कारोबारियों का कहना है कि जब शुल्क कम होगा उसके बाद ही सैलानी शिमला में आना शुरू करेंगे और उनका कारोबार रफ्तार पकड़ेगा।

विज्ञापन
Shimla news: For weekend tourist booking in hotels only 30 to 40 percent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी में नवरात्र के दौरान वीकेंड पर भी पर्यटन कारोबार फीका रहेगा। वीकेंड के लिए शिमला के होटलों में अभी 40 फीसदी कमरे ही बुक हुए हैं। इसका सीधा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। हर वर्ष नवरात्र के दौरान दुर्गा पूजा के लिए बंगाल और गुजरात से सैलानी बड़ी संख्या में शिमला आते थे। इसके लिए एक माह पहले ही बुकिंग शुरू हो जाती थी।

विज्ञापन


इस बार पर्यटक वाहनों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की वजह से कम लोग ही शिमला आ रहे हैं। शिमला की होटल एंड टूरिज्म स्टेक होल्डर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से शुल्क घटाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। एडवांस बुकिंग कम मिलने के कारण पर्यटन कारोबार घट रहा है। होटल कारोबारियों का कहना है कि जब शुल्क कम होगा उसके बाद ही सैलानी शिमला में आना शुरू करेंगे और उनका कारोबार रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन


कारोबारियों को नवरात्र में कारोबार बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुक्रेजा ने बताया कि जहां हर साल नवरात्र में दुर्गा पूजा के लिए 90 से 100 फीसदी तक होटल के कमरे बुक रहते थे, वहीं इस बार यह संख्या 40 फीसदी से आगे ही नहीं बढ़ पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed