फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla news: CM principal advisor media Naresh Chauhan statement in shimla on DE notified offices

Shimla News: नरेश चौहान बोले- गलत फैसले बदलना हमारा धर्म, जो कार्यालय मानकों पर सही होंगे, उन्हें फिर खोलेंगे

Sat, 24 Dec 2022 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Dec 2022 10:39 AM IST
सार

नरेश चौहान ने पूर्व की भाजपा सरकार पर वोट की राजनीति के लिए प्रदेश में करीब 900 संस्थान और कार्यालय खोलने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
shimla news: CM principal advisor media Naresh Chauhan statement in shimla on DE notified offices
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में कार्यालयों और संस्थानों को डिनोटिफिकेशन करने के आदेश प्रदेश हित में लिए गए हैं। पूर्व सरकार की ओर से विधानसभा चुनाव से पहले लिए गए गलत फैसले बदलना हमारा धर्म है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में नरेश चौहान ने कहा कि जो कार्यालय और संस्थान मानकों पर सही होंगे। उन्हें फिर खोला जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के स्पष्ट निर्देश हैं कि कार्यालयों और संस्थानों को लेकर मेरिट पर फैसला लिया जाए।

विज्ञापन


नरेश चौहान ने पूर्व की भाजपा सरकार पर वोट की राजनीति के लिए प्रदेश में करीब 900 संस्थान और कार्यालय खोलने का आरोप लगाया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सवाल पूछा है कि बिना बजट प्रावधान के चुनावों से पहले इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई।
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि जयराम ठाकुर एक असफल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कोई भी कार्य नहीं किया। अंतिम समय में प्रदेश पर 70 हजार करोड़ का कर्ज होने के बावजूद रेवड़ियों की तरह संस्थान और कार्यालय बांटे। अब अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा के नेता सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed