Shimla News: चमियाना अस्पताल परिसर में इंसान की टांग मुंह में लेकर घुमता रहा कुत्ता, लोगों के इसे देख उड़े होश
शिमला के चमियाना अस्पताल परिसर में एक कुत्ता इंसानी टांग को मुंह में दबाए घूमता दिखा। ये नजारा देख हर किसी के होश उड़ गए। पढ़ें पूरी खबर...
विस्तार
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में मेडिकल वेस्ट को ठिकाने लगाने की व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। अस्पताल परिसर में मंगलवार को एक कुत्ता इंसान की कटी टांग को मुंह में लेकर इधर-उधर घूमता रहा। इसे देखकर परिसर में मौजूद मरीज और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। प्रशासन की ओर से की गई अब तक की जांच में खुलासा हुआ कि 19 फरवरी को सीटीवीएस विभाग में मरीज की सर्जरी हुई।
शिमला। जांच में इस पूरी घटना के लिए सफाई कर्मी और सफाई पर्यवेक्षक की चूक सामने आई है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि इन दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सफाई ठेकेदार को बायो मेडिकल वेस्ट के उचित भंडारण और समय से निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि अभी तक की जांच में 21 फरवरी की रात को ड्यूटी में तैनात सफाई कर्मचारी और पर्यवेक्षक के स्तर पर चूक जांच में साबित हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.