फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Municipal Corporation elections: BJP started survey for the selection of candidates

शिमला नगर निगम चुनाव: प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा ने शुरू किया सर्वे

Wed, 02 Mar 2022 11:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Mar 2022 11:59 AM IST
सार

 प्रत्याशियों का चयन करने को भाजपा ने सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे करने के लिए प्रदेश के बाहर से विशेषज्ञों की टीमें बुलाई गई है। 41 वार्डों में सर्वे के आधार पर मजबूत दावेदारों की सूची तैयार की जाएगी। वर्ष 2017 में हुई नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा ने सर्वे करवाया था।

विज्ञापन
Shimla Municipal Corporation elections: BJP started survey for the selection of candidates
भाजपा

विस्तार

नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए प्रत्याशियों का चयन करने को भाजपा ने सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे करने के लिए प्रदेश के बाहर से विशेषज्ञों की टीमें बुलाई गई है। 41 वार्डों में सर्वे के आधार पर मजबूत दावेदारों की सूची तैयार की जाएगी। वर्ष 2017 में हुई नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा ने सर्वे करवाया था। स्थानीय मुद्दों की समक्ष, समाज में छवि, पार्टी के प्रति निष्ठा के मानकों के आधार पर सर्वे रिपोर्ट तैयार कर पार्टी नेताओं को सौंपी गई थी। निगम चुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज कर मेयर और डिप्टी मेयर की कुर्सी प्राप्त की थी। इसी तर्ज पर अब दोबारा से प्रत्याशियों के चयन के लिए सर्वे शुरू हो गया है।

विज्ञापन


वार्ड रोस्टर अभी तय होना है। ऐसे में सभी वर्ग से संभावित प्रत्याशियों की प्रारंभिक तौर पर सूची बनाने का काम शुरू हुआ है। इन संभावित प्रत्याशियों को लेकर स्थानीय लोगों का क्या मत है। इसकी टोह लगाई जा रही है। वर्तमान पार्षदों की कार्यप्रणाली को लेकर भी स्थानीय जनता से रिपोर्ट एकत्र की जा रही है। शहर में वार्डों का पुनर्गठन होते ही और रोस्टर तय होने पर सर्वे का दायरा बढ़ेगा। स्थानीय भाजपा नेताओं को भी निगम चुनाव के लिए सर्वे करने वालों की जानकारी नहीं है। अन्य प्रदेशों से भाजपा ने इनकी ड्यूटियां शिमला में लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed