{"_id":"6af57cd02e0d45ab6c093e6e","slug":"shimla-monkey-runs-away-with-cash-bag-worth-81800-near-dc-office-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: शिमला में बंदर ने उड़ाए 81,800 रुपये, डीसी कार्यालय के पास बैग लेकर पेड़ पर चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: शिमला में बंदर ने उड़ाए 81,800 रुपये, डीसी कार्यालय के पास बैग लेकर पेड़ पर चढ़ा
Thu, 12 Nov 2026 02:16 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:16 PM IST
सार
राजधानी शिमला में डीसी कार्यालय के पास एक बंदर ने 81,800 रुपये का पैकेट लेकर पेड़ पर चढ़कर अफरा-तफरी मचा दी। व्यक्ति बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहा था, तभी बंदर उसकी जेब से नकदी निकालकर भाग गया। इसके बाद बंदर पेड़ पर बैठकर नोट नीचे फेंकता रहा और हजारों रुपये जमीन पर बिखर गए।
विज्ञापन
जेब से 81,800 रुपये का पैकेट लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
राजधानी के डीसी कार्यालय के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंदर पैसे का पैकेट लेकर पेड़ पर चढ़ गया। बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहे एक व्यक्ति की जेब से बंदर 81,800 रुपये का पैकेट निकालकर सीधे पेड़ पर जा चढ़ा।
पेड़ से नीचे फेंकने लगा नोट
पेड़ पर पहुंचने के बाद बंदर पैकेट से नोट निकालकर नीचे फेंकने लगा। देखते ही देखते हजारों रुपये पेड़ के नीचे बिखर गए। अपनी मेहनत की कमाई को इस तरह हवा में उड़ता देखकर व्यक्ति परेशान हो गया। डीसी कार्यालय के पास हुई इस घटना ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। बंदर के हाथ में नकदी का पैकेट और नीचे बिखरे नोट देखकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।