फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shimla-Matour Fourlane, Work on 18 kilometer four laning started from Kachchayari to Bhangwar

Shimla-Matour Fourlane: कच्छयारी से भंगवार तक 18 किलोमीटर फोरलेन का काम शुरू

Sun, 27 Nov 2022 12:39 PM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 27 Nov 2022 12:39 PM IST
सार

शिमला-मटौर फोरलेन के पांचवें पैकेज का कार्य शुरू हो गया है। पांचवें पैकेज को दो भागों में बांटा गया है। भाग एक में कच्छयारी से भंगवार तक 18 किलोमीटर फोरलेन शामिल है। 

विज्ञापन
Shimla-Matour Fourlane, Work on 18 kilometer four laning started from Kachchayari to Bhangwar
शिमला-मटौर फोरलेन के पांचवें पैकेज का कार्य शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

 बहुप्रतिक्षित शिमला-मटौर फोरलेन के पांचवें पैकेज का कार्य शुरू हो गया है। पांचवें पैकेज को दो भागों में बांटा गया है। भाग एक में कच्छयारी से भंगवार तक 18 किलोमीटर फोरलेन शामिल है। 1,100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पांचवें पैकेज का टेंडर अप्रैल 2021 में हुआ था। लेकिन पेड़ों को काटने के लिए सर्वोच्च न्यायालय से अनुमति अब मिली है। फोरलेन की जद में आने वाले भवन मालिकों को मुआवजा मिल चुका है। लिहाजा, भारतीय राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने प्रभावितों को अपने मकानों व दुकानों के ढांचे को गिराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इन निर्देशों के बाद अब कच्छयारी से भंगवार तक भवनों को गिराने का काम शुरू हो गया है। भवनों को हटाने और पेड़ों को काटने के बाद पहाड़ियों की कटिंग का काम शुरू होगा। गावर कंपनी को यह निर्माण कार्य आवंटित हुआ है। वहीं, प्रथम पैकेज के बी भाग के तहत भंगवार से नादौन के चील बाहल तक का टेंडर भी हो चुका है। लेकिन सर्वोच्च न्यायालय से इस पैकेज की फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलना बाकी है। 
विज्ञापन


जून 2016 में हुई थी घोषणा
7 जून 2016 को हिमाचल प्रवास के दौरान तत्कालीन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मटौर शिमला फोरलेन की घोषणा की थी। 223 किलोमीटर शिमला-मटौर फोरलेन को पांच पैकेज में बांटा गया है। सर्वे व नई अलाइनमेंट के बाद 43 किलोमीटर कम होकर शेष 180 किलोमीटर फोरलेन के लिए डीपीआर तैयार की गई। इसमें प्रथम पैकेज शिमला-शालाघाट, दूसरा पैकेज शालाघाट से नौणी चौक, तीसरा पैकेज नौणी चौक से हमीरपुर, चौथा पैकेज हमीरपुर से ज्वालामुखी और पांचवां पैकेज ज्वालामुखी से कच्छयारी था। लेकिन हमीरपुर मट्टनसिद्ध से भगेड़ तक नया डबललेन मार्ग बनने से पैकेज के क्रम में भी बदलाव हुआ है। फोरलेन 45 मीटर चौड़ा और 22.50 मीटर सरफेस होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


कच्छयारी से भंगवार तक फोरलेन का काम शुरू हो गया है। भवनों को गिराने का काम चल रहा है। दो साल के भीतर कंपनी को फोरलेन का काम पूरा करना होगा। - विक्रमजीत मीणा, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed