फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   shimla matour four lane News: rani tal kangra to Hamirpur four lane cost 1146 crore rupee

हिमाचल: रानीताल से हमीरपुर तक 1146 करोड़ से बनेगा फोरलेन, नागपुर की कंपनी करेगी निर्माण

Mon, 09 May 2022 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 May 2022 10:34 AM IST
सार

मटौर से रानीताल तक के पहले चरण के फोरलेन की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। हमीरपुर के मट्टन सिद्ध-सिलवान बाईपास के लिए टेंडर निकाल दिया है। 17.5 किलोमीटर लंबे बाईपास पर करीब 700 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
shimla matour four lane News: rani tal kangra to Hamirpur four lane cost 1146 crore rupee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मटौर-शिमला फोरलेन के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। कांगड़ा के रानीताल से हमीरपुर तक 1,146 करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा। इसका काम नागपुर की एनजी कंपनी को सौंपा गया है। 37 किलोमीटर लंबे फोरलेन के इस दूसरे चरण को एमओयू साइन होने के बाद दो साल के भीतर बनाना होगा। इस मार्ग को डबल लेन विद पेव्ड सोल्डर बनाया जाएगा। इसमें दो पहिया वाहनों के लिए दोनों ओर अलग लेन होगी।

विज्ञापन


मटौर से रानीताल तक के पहले चरण के फोरलेन की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। कोरोना काल के बाद मटौर-शिमला फोरलेन के निर्माण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने तेजी ला दी है। हमीरपुर के मट्टन सिद्ध-सिलवान बाईपास के लिए टेंडर निकाल दिया है। 17.5 किलोमीटर लंबे बाईपास पर करीब 700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनएचएआई निर्माण कार्य शुरू कर देगा।
विज्ञापन


यह बाईपास भी डबल लेन होगा और दोनों ओर दोपहिया वाहनों के लिए अलग लेन बनेगी। नौणी-शालाघाट पैच को बनाने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। इस फोरलेन का डिजाइन तैयार किया जा चुका है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। मटौर-शिमला फोरलेन के परियोजना निदेशक विक्रम मीणा ने बताया की रानीताल-हमीरपुर डबल लेन का टेंडर एनजी कंपनी के नाम पर खुला है। इसी तरह हमीरपुर बाईपास का टेंडर 13 मई को खुलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed