फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla kotkhai girl student rape and murder case

छात्रा रेप हत्याकांड: 120 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, लोगों में आक्रोश

Tue, 11 Jul 2017 12:59 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर Updated Tue, 11 Jul 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
shimla kotkhai girl student rape and murder case

कोटखाई में छात्रा की दुराचार और हत्या करने वाले दरिंदों का 120 घंटे बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। लोगों में हत्यारों का सुराग न मिलने पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन


दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद आरोपी का सुराग न मिलने से लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस के एक के बाद एक बडे़ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच चुके है। 
विज्ञापन


सोमवार को एएसपी भजन नेगी मौके पर पहुंचने के बाद स्टाफ को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। अलग अलग टीमों की गठन भी किया या है लेकिन अभी दरिंदों का सुराग नहीं लग सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन ही पांच घंटे देरी से पहुंची थी पुलिस

shimla kotkhai girl student rape and murder case

पहले दिन ही घटना की सूचना के बाद पांच घंटे देरी से पुलिस का पहुंचना अब पुलिस के लिए भारी पड़ गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले घटना स्थल पर कई लोग पहुंच चुके थे। चार दिनों से जांच में जुटी पुलिस से अब लोग पुलिस को अभी तक हुई जांच का ब्योरा मांग रहे है।

लोगों ने पुलिस से आग्रह किया कि पांच दिनों में हुई जांच को सार्वजनिक किया जाए। पंचायत की प्रधान सरोज रांटा ने बताया कि उन्होंने इससे पहले एसडीएम से भी मुलाकात की है। उन्होंने कहा यदि पुलिस अभी तक की जांच को सार्वजनिक नहीं करती हो उनको अगला कदम उठाना पड़ सकता है। 

राजभवन पहुंचा छात्रा से दुराचार, हत्या का मामला

shimla kotkhai girl student rape and murder case

कोटखाई में चौदह साल की किशोरी से दुराचार के बाद हत्या का मामला राजभवन पहुंच गया है। सामाजिक संगठन मदद सेवा ट्रस्ट के बैनर तले सोमवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिले। मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए।

कहा कि अपराधी बेखौफ अपराध कर घूम रहे हैं और अपने ही गांव-घर में बेटियां महफूज नहीं हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार ने सीबीआई जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाल में जितने भी मामले हुए हैं उनमें किसी भी मामले को पुलिस सही ढंग से नहीं खोल सकी है। ऐसे में मामले की जांच उच्च स्तरीय एजेंसी से कराई जाए। रवि कुमार ने बताया कि राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि मामले में मुख्यमंत्री से वार्ता कर वह जरूरी कार्रवाई के लिए कहेंगे।

कोटखाई में गुडिया की शोक सभा में फफक पड़े ग्रामीण

shimla kotkhai girl student rape and murder case

कोटखाई में गुड़िया की शोक सभा में उमड़े ग्रामीण फफक पड़े। यहां तक कि पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा भी भावुक होकर मंच से उतर गए। वह अपना संबोधन पूरा नहीं कर पाए। शोक सभा में बैठी महिलाएं और ग्रामीणों की आंखों से आंसू निकल आए। सोमवार को गुड़िया के साथ हुई दरिंदगी और हत्या मामले में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला।

कोटखाई बाजार को दोपहर तक बंद रखा। सरकार से मांग की कि गुड़िया के साथ हुए जघन्य अपराध के दोषियों का जल्द पकड़ा जाए।  लोगों ने कोटखाई बाजार से छोल तक वाया ठियोग-हाटकोटी पुलिस थाना होकर जुलूस निकाला। इस दौरान कोटखाई बाजार में बच्ची के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

मौन के बाद जब संबोधन शुरू हुआ तो लोग भावुक होकर रो पडे़। पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बगराटा इतने भावुक हो गए कि उन्होंने मंच पर अपना संबोधन रोक दिया। इसके साथ मौजूद ग्रामीण भी फफक फफक रो पड़े। ग्रामीणों ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा की।

कहा कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और उन्हें फांसी पर लटकाया जाए। नरेंद्र बरागटा ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। सरकार को मामले की गंभीरता देख तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

हत्यारों की सूचना देने पर दस हजार इनाम 
रतनाडी पंचायत के प्रधान ज्ञान ठाकुर ने कहा, गुड़िया के हत्यारों की सूचना देने वाले को दस हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। कहा कि घटना ने झकझोर दिया है। 

जब तक आरोपी न मिले, तब तक गाड़ियों में नहीं ढोएंगे सेब
कोटखाई पिकअप यूनियन के प्रधान धीरज बरागटा ने कहा कि यदि पुलिस समय पर आरोपियों का सुराग नहीं तलाश सकी तो कोटखाई पिकअप यूनियन सेब की कोई ढुलाई नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क को रोक कर चक्का जाम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पहल नहीं करती तो सेब सीजन में बागवानों को नुकसान हो सकता है। 

पुलिस नहीं कर पा रही तो सीबीआई को दे दो जांच
भाजपा शिमला मंडल ने सोमवार को विधायक सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में कोटखाई में स्कूली छात्रा से हुए दुराचार और हत्या के विरोध में पुलिस महानिदेशक को एक ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कहा कि बीते पांच साल में प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि इतने दिन बीत जाने पर भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। विधायक ने कहा कि अगर प्रदेश पुलिस इस मामले को नहीं सुलझा पा रही है तो मामला सीबीआई के सपुर्द कर दिया जाए।

डीजीपी सोमेश गोयल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पुलिस इस मामले में मेहनत कर रही है। इसके लिए एसआईटी का भी गठन किया गया है। मामले की वह खुद निगरानी कर रहे हैं। इस मामले में कुछ टेक्निकल प्रोग्रेस है, इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।

दुष्कर्म, हत्या मामले की जांच को मांगी एसआईटी

shimla kotkhai girl student rape and murder case

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कोटखाई में छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में एसआईटी गठित करने की मांग की है। सोमवार को कांग्रेस ने सीएम वीरभद्र सिंह के साथ इस अतिसंवेदनशील मामले पर बातचीत की। 

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने बताया कि पार्टी ने मामला सुलझाने के लिए एसआईटी गठित करने का आग्रह किया।

कांग्रेस ने सात जुलाई को भी इस मुद्दे को उठाया था और आरोपियों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। चौहान ने कहा कि यह दिल दहला देने वाला जघन्य अपराध है। आरोपी जल्दी सलाखों के पीछे होने चाहिए। 

उपनिदेशक से छात्रा की डिटेल तलब
कोटखाई में दसवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में शिक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल बिंटा ने उपनिदेशक शिमला से छात्रा के संदर्भ में कुछ जानकारियां जुटाने को कहा है। 

उपनिदेशक से पूछा गया है कि छात्रा स्कूल से कब गई? क्या वह भी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रही थी या नहीं? स्कूली छात्राओं के पास क्या उस छात्रा को लेकर कोई जानकारी है या नहीं? 

कुमारसैन बाजार में निकाली रोष रैली
कोटखाई में गुड़िया (काल्पनिक नाम) से दरिंदगी और हत्या के मामले में कुमारसैन में सोमवार को व्यापार मंडल ने रोष रैली का आयोजन किया। इसमें ग्राम पंचायत जार और डीब पंचायत ने भी भाग लिया।

महिलाओं और लोगों ने कुमारसैन बाजार से एसडीएम कार्यालय तक रोष रैली निकाली और आरोपियों को शीघ्र पकड़ने और सजा देने की मांग उठाई।

एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। रैली में व्यापार मंडल प्रधान राजीव अग्रवाल, उपप्रधान अनिल गुप्ता, राजेश शर्मा, जार पंचायत प्रधान आरती निर्मोही, डीब पंचायत प्रधान अल्पना पराशर, शमाथला पंचायत प्रधान मीना जरेट, महिला मंडल की सदस्य और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 

गुड़िया को न्याय के लिए एबीवीपी का प्रदर्शन 
शिमला। कोटखाई में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में शामिल आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर एबीवीपी ने सोमवार को पूरे प्रदेशभर में धरने प्रदर्शन किए।

राजधानी में उपायुक्त कार्यालय के बाहर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी।

कार्यकर्ताओं ने घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। 

प्रदेश सह मंत्री निरूपा वर्मा ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। 

कहा कि शिमला के कॉलेजों के साथ पूरे प्रदेश भर के कॉलेजों में एबीवीपी ने प्रदर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed