फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Just before the new year, a major administrative reshuffle, Kheda, the new Principal Secretary Home Nisha is also responsible for rural development.

शिमला: नए साल से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, खेड़ा नए प्रमुख सचिव गृह, निशा को ग्रामीण विकास का भी जिम्मा

Fri, 31 Dec 2021 10:07 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 31 Dec 2021 10:07 PM IST
सार

शुक्रवार शाम जारी हुए आदेश में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन निशा सिंह को अब ग्रामीण विकास, पंचायती राज, प्रशासनिक सुधार प्रशिक्षण व विदेश असाइनमेंट का भी जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा प्रमुख सचिव जनजातीय विकास ओंकार चंद शर्मा से तकनीकी शिक्षा लेकर प्रमुख सचिव गृह रहे रजनीश को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Shimla Just before the new year, a major administrative reshuffle, Kheda, the new Principal Secretary Home Nisha is also responsible for rural development.
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने साल 2021 के आखिरी दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1995 बैच के आईएएस अधिकारी भारत खेड़ा को प्रमुख सचिव गृह एवं सतर्कता लगाया है। इसके साथ ही उन्हें जीएडी, एसएडी, सैनिक कल्याण व संसदीय कार्य का भी जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम जारी हुए आदेश में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन निशा सिंह को अब ग्रामीण विकास, पंचायती राज, प्रशासनिक सुधार प्रशिक्षण व विदेश असाइनमेंट का भी जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा प्रमुख सचिव जनजातीय विकास ओंकार चंद शर्मा से तकनीकी शिक्षा लेकर प्रमुख सचिव गृह रहे रजनीश को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

कृषि सचिव रहे डॉ. अजय कुमार शर्मा को पशुपालन एवं सहकारिता विभाग

कृषि सचिव रहे डॉ. अजय कुमार शर्मा को सचिव पशुपालन एवं सहकारिता, सचिव शिक्षा रहे राजीव शर्मा को आयुर्वेद, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी व शिकायत निवारण का सचिव लगाया गया है। इसके साथ ही उन्हें सचिव लोकायुक्त व सचिव मानवाधिकार आयोग का भी जिम्मा सौंपा है। वहीं, श्रम आयुक्त रोहित जमवाल को विशेष सचिव वित्त व निदेशक स्टेट ऑडिट डिपार्टमेंट और उद्योग विभाग में अतिरिक्त स्टोर नियंत्रक शुभकरण सिंह को मुख्यमंत्री का अफसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) लगाया गया है।

देवेश व राकेश कंवर को पदोन्नति के बाद नया जिम्मा

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सचिव मुख्यमंत्री रहे देवेश कुमार और विशेष सचिव वित्त राकेश कंवर को नए साल से पहले पदोन्नति का तोहफा दे दिया है। देवेश कुमार को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति देते हुए शहरी विकास, टीसीपी और पावर कारपोरेशन के प्रबंधक निदेशक तथा राकेश कंवर को सचिव कृषि और भाषा कला एवं संस्कृति विभाग का सचिव लगाया गया है। इसके अलावा स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर जीरो बजट नेचुरल फार्मिंग का अतिरिक्त जिम्मा संभालते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed