{"_id":"6583206677d90f00e00f55c7","slug":"shimla-ice-skating-rink-now-skating-in-evening-also-in-shimla-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla Ice Skating Rink: जगमगाती रोशनी और संगीत के साथ शिमला में अब शाम को भी स्केटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Ice Skating Rink: जगमगाती रोशनी और संगीत के साथ शिमला में अब शाम को भी स्केटिंग
Wed, 20 Dec 2023 10:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:42 PM IST
सार
पहले दिन 15 स्केटर्स ने रिंक पहुंच कर शाम सवा छह बजे से पौने आठ बजे तक जमकर स्केटिंग की।
विज्ञापन
शिमला में आइस स्केटिंग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आइस स्केटिंग रिंक में बुधवार को पहला ईवनिंग स्केटिंग सत्र हुआ। पहले दिन 15 स्केटर्स ने रिंक पहुंच कर शाम सवा छह बजे से पौने आठ बजे तक जमकर स्केटिंग की। रिंक में जगमगाती रोशनी और संगीत के साथ स्केटिंग के दीवानों ने रिंक में स्केट्स के साथ फिसलने का मजा लूटा। बीते साल स्केटिंग के सीजन में 21 दिसंबर 2022 को पहला इवनिंग सत्र हुआ था। इस बार भले ही सुबह के सत्र को आयोजित करने में कुछ देरी हुई, मगर शाम के सत्र की शुरुआत एक दिन पहले हुई है। 7 जनवरी 2023 को पिछले स्केटिंग सीजन का अंतिम ईवनिंग सत्र हुआ था।
विज्ञापन
बुधवार को हुए स्केटिंग के पहले शाम के सत्र में शिमला आइस स्केटिंग क्लब के कोच पंकज प्रभाकर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी स्केटिंग का आनंद लिया। स्केटिंग करने पहुंचे युवा स्केटर 17 वर्षीय कर्णवीर सिंह, प्रणवत सिंह समेत 13 साल के स्तव्य पंडित, 10 साल के वेवान सिंह सहित अन्य स्केटर्स ने बताया कि पहले शाम के सत्र में स्केटिंग करने का भरपूर मजा लिया। अब वे निरंतर सुबह और शाम के सत्र में आकर स्केटिंग करेंगे। बुधवार को सुबह के आठ से दस बजे के सत्र में अच्छी संख्या में स्केटर्स ने लक्कड़ बाजार स्केटिंग रिंक में पहुंच कर स्केटिंग की और प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन