{"_id":"64ada638082f95b73c030584","slug":"shimla-highway-closed-supply-of-milk-and-bread-did-not-reach-the-city-shimla-news-c-19-sml1001-194916-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला हाईवे बंद, शहर में नहीं पहुंची दूध और ब्रेड की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला हाईवे बंद, शहर में नहीं पहुंची दूध और ब्रेड की सप्लाई
विज्ञापन
दिनभर दुकानों के चक्कर काटते रहे लोग
हाईवे नहीं खुला तो बुधवार को भी नहीं आएगी सप्लाई
संवाद न्यूज शिमला
शिमला। राजधानी शिमला में मंगलवार को दूध और ब्रेड की सप्लाई नहीं पहुंची। शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे बंद होने के कारण यह परेशानी पेश आई। बताया जा रहा है कि अगर यही स्थिति रही तो बुधवार को भी लोगों को दिक्कतें पेश आ सकती हैं।
शहर के लोग सुबह से ही दूध और ब्रेड लेने के लिए दुकानों पर पहुंचना शुरू हो गए थे लेकिन दस बजे के बाद जब लोग बार-बार दुकानों पर आए तो दुकानदारों ने उन्हें मना कर दिया। दुकानदारों ने कहा कि अब सप्लाई शहर में नहीं आएगी। बताया कि शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे बंद पड़ा है। इस वजह से गाड़ियां सप्लाई लेने के लिए नहीं जा पा रही है। दूध और ब्रेड की सप्लाई नहीं पहुंची तो लोगों ने मजबूरन काली चाय बनाकर पी। कुछ लोग दुकानों से सूखा दूध खरीदकर ले गए। शिमला के रहने वाले दिनेश, अमित, नेहा, सुमन और वीरेंद्र ने बताया कि दूध न मिलने के कारण उन्हें भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। हालांकि कुछ जगह कामधेनू दूध की आपूर्ति की गई। कामधेनू दूध बिलासपुर की तरफ से आता है।
24,000 लीटर दूध की हर रोज होती है शहर में आपूर्ति
शहर में वेरका दूध की सप्लाई करने वाले अन्नाडेल के डीलर गिरीश शर्मा ने बताया कि शहर के लिए 24 हजार लीटर दूध की सप्लाई मिलती है। इसके अलावा 4 हजार ब्रेड आती हैं। उन्होंने बताया कि अगर नेशनल हाईवे ठीक नहीं होता है तो बुधवार को भी यही स्थिति रह सकती है।