फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla gudiya rape case cbi suspects himachal state forensic laboratory

शिमला रेप केस: DNA को लेकर CBI के शक के घेरे में स्टेट फोरेंसिक लैब

Fri, 01 Sep 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 01 Sep 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
shimla gudiya rape case cbi suspects himachal state forensic laboratory

सीबीआई के शक के घेरे में हिमाचल की स्टेट फोरेंसिक लैब भी आ गई है। पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गुड़िया के शव से मिला डीएनए मैच नहीं होने की बात सामने आई है। ऐसा दो ही सूरत में हो सकता है। एक, पुलिस ने जिन्हें पकड़ा उन्होंने गुडि़या का रेप और मर्डर नहीं किया, इसलिए उनके सैंपल मैच नहीं हुए।

विज्ञापन


दूसरा, गुड़िया के शव से नमूने वैज्ञानिक तरीके से नहीं लिए गए। सबसे चौंकाने वाली बात ये कि गुड़िया की मौत के कोई आठ दिन बाद ये जांच के लिए नमूने लैब पहुंचे थे।
विज्ञापन


सवाल ये भी है कि सीबीआई नेजब मामले से जुड़ी पुलिस अफसरों को ही गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया तो वह राज्य की फोरेंसिक लैब पर यकीन कैसे करेगी? गुडि़या मामले से जुड़े सारे नमूने सीबीआई जब्त कर दिल्ली ले जा चुकी है। सीबीआई फोरेंसिक लैब विशेषज्ञों पर भी शिकंजा कस सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी आरोपी का डीएनए मैच नहीं

shimla gudiya rape case cbi suspects himachal state forensic laboratory
सीबीआई टीम के एसपी एसएस गुरुम, डीएसपी सीमा पाहूजा, एएसपी आरके सेठी

पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए छह आरोपियों समेत नौ लोगों के नमूने लिए थे। अब ये बात सामने आ रही है कि राज्य फोरेंसिक लैब की जांच में इनमें से किसी के डीएनए मैच नहीं हुए हैं। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि न सीबीआई कर रही है न लैब। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि फोरेंसिक विशेषज्ञों ने शुरू से ही इस मामले में लापरवाही बरती।

छह जुलाई को जब कोटखाई के दांदी जंगल में गुडि़या का शव मिला था तो पुलिस के पांच घंटे बाद फोरेंसिक  निदेशालय से विशेषज्ञ स्पॉट पर पहुंचा। ये फोरेंसिक विशेषज्ञ केवल बायोलॉजी का ही एक्सपर्ट था। ये केवल शरीर की जांच ही कर सकता था। सूत्र बताते हैं कि स्पॉट पर पुलिस अफसरों और इस अधिकारी में तालमेल नहीं था।

इस अधिकारी ने गुडि़या के शव की जांच बिना फोरेंसिक फोटोग्राफर के की। सूत्रों ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक फिजिकल डिविजन का कोई अधिकारी भी नहीं गया, जो शव के आसपास की जमीन, रास्ते के अलावा कपड़ों आदि से नमूने एकत्र कर सकता था। 

विशेषज्ञ ने सही तरीके से नहीं लिए सैंपल

shimla gudiya rape case cbi suspects himachal state forensic laboratory

सूत्रों की मानें तो स्पॉट से फोरेंसिक विशेषज्ञ को कोई खास चीज नहीं मिली। शव को भी सादे कफन में लपेटकर लाया गया। हाथ, मुंह और अन्य हिस्से फोरेंसिक किट से नहीं ढके गए। आईजीएमसी शिमला में हुए पोस्टमार्टम से जुटाए नमूनों पर ही फोरेंसिक विशेषज्ञों की लैब में जांच चली।

अस्पताल से ही इस लैब तक नमूने पहुंचाने में भी चार दिन लग गए थे। इससे भी इनके एकदम ताजा स्थिति में नहीं पहुंचने पर सवाल उठ रहे थे। बताया जा रहा है कि फोरेंसिक लैब जुन्गा और नई दिल्ली की प्रयोगशालाओं में हुई जांच में जो डीएनए मिला है, वह

न तो पुलिस के बनाए आरोपियों राजू, दीपक, छोटू और सुभाष के अलावा आशीष चौहान से मैच कर रहा है और न ही ये किसी अन्य संदिग्ध से ही मैच हो रहा है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई सबूतों को ठीक से एकत्र न करने और इनसे छेड़छाड़ करने का आरोप भी पुलिस एसआईटी पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed