फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla gangrape and murder case IG Jaidi and DSP under treatment in IGMC

शिमला रेप केस: आईजी जैदी के सीने का दर्द ठीक हुआ तो अब ये बीमारी

Fri, 29 Sep 2017 01:45 PM IST
सुमित ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
सुमित ठाकुर/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 29 Sep 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
Shimla gangrape and murder case IG Jaidi and DSP under treatment in IGMC

गुड़िया प्रकरण से जुड़े लॉकअप हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में चल रहे आईजी जहूर एच. जैदी के सीने का दर्द ठीक हो गया है लेकिन अब उन्हें अचानक कान में दिक्कत हो गई है। जैदी को कम सुनाई दे रहा है और चक्कर भी आ रहे हैं।

विज्ञापन


वीआईपी सुविधाओं वाले स्पेशल वार्ड के रूम नंबर 634 में दाखिल जैदी का इलाज ईएनटी के तीन वरिष्ठ डॉक्टर कर रहे हैं। उधर, अब तक कंडा जेल में बंद डीएसपी मनोज जोशी की भी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन


वे हर्निया से पीड़ित हो गए हैं। बुधवार शाम को कंडा जेल से लाकर इन्हें भी स्पेशल वार्ड के कमरा नंबर 607 में दाखिल कर दिया गया। न्यायिक हिरासत में वीआईपी कैदियों की अचानक तबीयत बिगड़ जाना कोई नई बात नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने कुछ भी कहने से किया इनकार

Shimla gangrape and murder case IG Jaidi and DSP under treatment in IGMC
आईजी जहूर जैदी - फोटो : File Photo

जैदी को सीने के दर्द के लिए 13 सितंबर को आईजीएमसी में भर्ती किया गया था। लेकिन डॉक्टर इस दर्द के इलाज को ज्यादा नहीं खींच पाए। बीते 22 सितंबर को कार्डियोलॉजी विभाग ने जैदी को ईएनटी में शिफ्ट कर दिया। इसके बाद अचानक जैदी के कान में दर्द होने लगा तो आला अफसर का ईएनटी से इलाज शुरू हो गया।

आमतौर से कान के इलाज में मरीज को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन बीते छह दिन से तीन वरिष्ठ डॉक्टर रात दिन जैदी के इलाज में जुटे हैं। कान दर्द ठीक होने में अभी कितना वक्त लगेगा, डॉक्टर ये भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। जैदी के लाइन ऑफ ट्रीटमेंट के बारे में डॉक्टरों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

कौन करेगा बिलों का भुगतान

Shimla gangrape and murder case IG Jaidi and DSP under treatment in IGMC
डीएसपी मनोज जोशी - फोटो : File Photo

दिलचस्प है कि वीआईपी और स्पेशल वार्ड में कमरे देने को लेकर अस्पताल प्रबंधन को यह मालूम नहीं है कि इन ‘माननीयों’ के बिलों का भुगतान कौन करेगा?

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि सुरक्षा कारणों की वजह से आईजी और डीएसपी को स्पेशल वार्ड में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि यहां पुलिस का कड़ा पहरा है। डीएसपी मनोज जोशी को सर्जरी यूनिट तीन के अधीन रखा गया है। वरिष्ठ डॉक्टर इनका उपचार कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जोशी को पेट के निचले हिस्से में हर्निया की समस्या है।

वीआईपी रूम का किराया प्रतिदिन 1500 रुपये

Shimla gangrape and murder case IG Jaidi and DSP under treatment in IGMC
डॅा. रमेश चंद, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी - फोटो : अमर उजाला

आईजी जैदी जिस वीआईपी कमरे में हैं, उसका प्रतिदिन का किराया 1500 रुपये है। जैदी को कंडा जेल से 13 सितंबर की सुबह सीने में दर्द उठने के बाद अस्पताल लाया गया था। 16 सितंबर को सीसीयू से जैदी को स्पेशल वार्ड में शिफ्ट किया गया था। तब से अब तक जैदी स्पेशल वार्ड के वीआईपी कमरे में हैं। 

स्पेशल वार्ड में कमरे के लिए 18 मरीज वेटिंग में
आईजीएमसी में रोजाना औसत 20 से 30 मरीज स्पेशल वार्ड में कमरा लेने पहुंचते हैं। लेकिन इनमें से केवल पांच से सात मरीजों को ही मुश्किल से कमरा मिल पाता है। मौजूदा समय में 18 मरीज कमरे के लिए वेटिंग में हैं। 

तीन तक न्यायिक हिरासत में हैं आठों पुलिस वाले
आईजी जैदी समेत आठ पुलिस कर्मी तीन अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। 20 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस वालों की कोर्ट में पेशी हुई थी। कोर्ट ने इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed