फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Four Lane: Bailey bridge will be built between Shakrala and Shanan with Rs 300 crores, work started

Shimla Four Lane शकराला और शनान के बीच 300 करोड़ से बनेगा वैली ब्रिज, काम शुरू

Fri, 03 May 2024 04:58 PM IST
Krishan Singh हर्षित शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
हर्षित शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 May 2024 04:58 PM IST
सार

588 मीटर लंबा विश्वस्तरीय सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण के लिए पेड़ों को काट लिया गया है। लगभग 300 करोड़ से सस्पेंशन ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Shimla Four Lane: Bailey bridge will be built between Shakrala and Shanan with Rs 300 crores, work started
शकराला और शनान के बीच 300 करोड़ से बनेगा बेली ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शकराला और शनान के बीच वैली ब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। 588 मीटर लंबा विश्वस्तरीय सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण के लिए पेड़ों को काट लिया गया है। लगभग 300 करोड़ से सस्पेंशन ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। ढली-कैथलीघाट फोरलेन के दूसरे चरण में शकराला से ढली-मशोबरा जंक्शन तक 11 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण 2070 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। वैली ब्रिज आकर्षण का केंद्र होगा। वैली ब्रिजआधे किलोमीटर से ज्यादा लंबा और 26.9 मीटर चौड़ा होगा। यह पुल जमीन से 240 मीटर की ऊंचाई पर होगा। वैली ब्रिज को स्टील की तारों से सहारा मिलेगा। इसके अलावा दोनों किनारों पर स्टील की रेलिंग भी होगी। 

विज्ञापन


शकराला में अभी पुल को बनाने के लिए मशीनें लाई जा रही हैं। वन विभाग ने पेड़ों को काटने का काम पूरा कर लिया है। फिलहाल पहाड़ी के पास नींव बनाने का काम किया जा रहा है। शकराल के पास लगभग 150 मजदूर निर्माण कार्य पर लगे हुए हैं। निर्माण स्थान पर 25 पोकलेन और 10 मिक्सर काम में लगाए गए हैं। मौके पर मौजूद कंपनी के प्रोजेक्ट प्रबंधक जितेंदर ने बताया कि अभी खोदाई करके मशीनें निर्माण स्थान तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


फोरलेन बनने से ढाई घंटों में शिमला से पहुंचेंगे चंडीगढ़  
ढली से कैथलीघाट तक दूसरे पैकेज में 28.45 किलोमीटर लंबे फोरलेन पर 3,914.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फोरलेन बनने से ढाई घंटों में शिमला से चंडीगढ़ पहुंचा जा सकेगा। फोरलेन का निर्माण पूरा होने से शिमला में पर्यटन बढ़ेगा। इसके अलावा सेब कारोबार के लिए भी फोरलेन संजीवनी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 फीसदी कार्य पूरा 
कैथलीघाट से ढली तक फोरलेन का 20 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 2026 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण कंपनियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। -आनंद कुमार दहिया, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed