फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Former soldier admitted to rehabilitation centre returns home covered in blood, dies under suspicious

Shimla News: रिहेब्लिटेशन सेंटर में भर्ती पूर्व सैनिक लहूलुहान पहुंचा घर, संदिग्ध हालात में मौत; केस दर्ज

Fri, 14 Nov 2025 02:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Nov 2025 02:26 PM IST
सार

मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान और नीले निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Shimla: Former soldier admitted to rehabilitation centre returns home covered in blood, dies under suspicious
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला में एक सेवानिवृत्त आर्मी जवान की मौत रहस्यमयी परिस्थितियों में हो गई। पुलिस ने पत्नी के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान, खरोंचें और नीले निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका भी गहरा गई है।

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में रिहेबिलिटेशन सेंटर की मामले में संलिप्तता को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस थाना सदर शिमला में दर्ज एफआईआर के अनुसार मृतक संदीप कुमार उम्र करीब 50 वर्ष सेना से सेवानिवृत्त थे और उनका शहर के ही एक रिहैब सेंटर में इलाज चल रहा था। साथ ही आईजीएमसी के साइकियाट्रिक विभाग से भी उपचार चल रहा था। उनकी पत्नी कृष्णा देवी मूल निवासी गांव पनोली जोकि वर्तमान में सनी ओक अपार्टमेंट्स, जाखू, शिमला में रह रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 12 नवंबर 2025 की रात करीब 12:00 बजे उनके पति घर लौटे। उनके नाक से खून बह रहा था, पैंट और हाथों पर खून के धब्बे थे। कृष्णा देवी ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे रिहैब सेंटर के स्टाफ को उन्होंने बुलाया, जोकि संदीप को ले गए। दिन में रिहैब सेंटर से सूचना मिली कि उनकी हालत बिगड़ गई है। बाद में तेंजिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को आईजीएमसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोबारा मौत की पुष्टि की।

विज्ञापन

आईजीएमसी में पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर कई जगह चोट के निशान, खरोंचें और नीले पड़ चुके घाव मिले। पत्नी का आरोप है कि घर लौटने से पहले रात में किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने उनके पति पर हमला किया, जिससे ये चोटें आईं और यही मौत का कारण बनीं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच इंस्पेक्टर धर्म सेन एसएचओ पुलिस थाना सदर शिमला कर रहे हैं। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है। एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पूर्व सैनिक की मौत के मामले में गैर ईरादतन हत्या का केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed