फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Fire Damage worth lakhs due to fire in Naldehra and Shoghi forests

Shimla Fire: नालदेहरा और शोघी के जंगलों में आग लगने से लाखों की क्षति, शोघी और अनाडेल में भारी नुकसान

Wed, 15 May 2024 10:09 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 15 May 2024 10:09 PM IST
सार

शिमला में नालदेहरा और राजधानी के शोघी, अनाडेल के पास जंगलों में आग लगने से लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। शहर के शोघी में गोरो गांव के पास सुबह 11:30 बजे घासनी में आग लग गई। शाम करीब 6 बजे तक इस आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन
Shimla Fire Damage worth lakhs due to fire in Naldehra and Shoghi forests
शिमला में कैंथू के समीप जंगल में रात के समय भड़की आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिमला शहर से सटे और अन्य जंगलों में आग भड़कने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। नालदेहरा और राजधानी के शोघी, अनाडेल के पास जंगलों में आग लगने से लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। नालदेहरा के पास बदमैण धार में सुबह 11 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली। दमकल विभाग ने तुरंत मौके पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। शाम करीब 6:30 बजे तक आग पर काबू पाया गया। अग्निशामक ललित शर्मा ने बताया कि आग की लपटें काफी ऊंची थीं। दमकल कर्मियों ने गांव तक पहुंचने से पहले ही वन विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


शहर के शोघी में गोरो गांव के पास सुबह 11:30 बजे घासनी में आग लग गई। शाम करीब 6 बजे तक इस आग पर काबू पाया गया। वन विभाग के क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही न हो पाने के कारण वन विभाग के कर्मचारियों को ही स्थानीय लोगों के साथ मिल कर आग बुझाने का काम करना पड़ा। आरओ मशोबरा अजीत शर्मा ने बताया की गर्मियों में चील के सूखे पत्तों के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने से 5 हेक्टेयर क्षेत्र जल कर राख हो गया। इसके अलावा शहर के अनाडेल के पास भी आग लग गई थी जिस पर दोपहर एक बजे काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed