{"_id":"6a37ef46fc72f81597050016","slug":"shimla-fair-news-shimla-news-c-19-sml1002-741963-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जनेड़घाट से भलावग सड़क होगी पक्की और चौड़ी, बिजली की समस्या भी नहीं सताएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जनेड़घाट से भलावग सड़क होगी पक्की और चौड़ी, बिजली की समस्या भी नहीं सताएगी
Sun, 21 Jun 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:33 PM IST
सार
शिमला के जनेढ़घाट में सिद्ध बाबा मेले के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने जनेढ़घाट-भलावग सड़क को चौड़ा और पक्का करने तथा 63 केवी ट्रांसफार्मर अपग्रेड करने की घोषणा की।
विज्ञापन
भलावग में सिद्ध बाबा मेले में मुख्यातिथि के रूप में शिरकर करते मंत्री अनिरुद्ध सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कसुम्पटी विधानसभा के तहत आने वाले क्षेत्र जनेढ़घाट से भलावग सड़क को पक्का और चौड़ा किया जाएगा। इस सड़क के चौड़ा होने से वाहनों की आवाजाही आसान होगी। कच्ची सड़कों को पक्का व चौड़ा भी किया जाएगा। वहीं बिजली की समस्या का भी समाधान किया जाएगा। मंत्री ने एलान किया कि यहां पर लगे 63 केवी ट्रांसफार्मर को अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन
जनेड़घाट पंचायत के भलावग में रविवार को एक दिवसीय प्राचीन एवं ऐतिहासिक सिद्ध बाबा मेले का आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। मंत्री ने सिद्ध बाबा मंदिर और तारा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद लोगों को संबोधित किया। मंत्री ने कहा कि जनेड़घाट से भलावग सड़क को चौड़ा व पक्का करके बेहतर सुविधा पंचायत के लोगों को दी जाएगी। ओगली सड़क निर्माण कार्य के लिए एक लाख रुपये, जनेड़घाट सराय भवन के अतिरिक्त निर्माण कार्य के लिए दो लाख रुपये और स्कूली बच्चों की ओर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने के लिए 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि पारंपरिक मेले हमारे जीवन में सामाजिक मेल-मिलाप के साथ-साथ समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के सभी धार्मिक व सामाजिक मेले यहां के लोगों के लिए धर्म और आस्था का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जनेड़घाट पंचायत क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर तहसीलदार कार्तिकेय शर्मा, बीडीओ मशोबरा अंकित कोटिया, बीडीसी सदस्य वीना कश्यप, प्रधान ग्राम पंचायत जनेड़घाट सुचिता आनंद, उपप्रधान सजीव बाबा, होटल संघ के अध्यक्ष केएस भूलर, सिद्ध बाबा मंदिर पुजारी एवं कारदार, प्रधानाचार्य जनेड़घाट पाठशाला सोहन लाल रांटा मौजूद।
खुश विक्रम सिंह ने की पूजा-अर्चना
जिला परिषद के चमियाना वार्ड से नवनिर्वाचित सदस्य खुशविक्रम सेन भी सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस दौरान लोगों से मिले और समर्थन के लिए आभार जताया। कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है।
मशोबरा ने जनेढ़घाट को हराया
मेले में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कबड्डी का आयोजन करवाया गया। आठ टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में मशोबरा और जनेढ़घाट की टीमें पहुंचीं। मशोबरा ने जनेढ़घाट को हराकर जीत हासिल की। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों सहित स्थानीय महिला एवं पुरुष कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।