{"_id":"6a16fd7cf8cb823bc606b26e","slug":"shimla-district-tops-the-state-in-cctns-shimla-news-c-19-sml1002-728432-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सीसीटीएनएस में जिला शिमला प्रदेशभर में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सीसीटीएनएस में जिला शिमला प्रदेशभर में अव्वल
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला पुलिस ने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) रैंकिंग में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। इस साल की पहली तिमाही में जारी रैंकिंग में जिले ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। रैंकिंग में जिला शिमला ने पुलिस स्टेशनों एवं जिलों की श्रेणी में पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स एक राष्ट्रव्यापी डाटाबेस है। इसके तहत देश के 14,000 से अधिक पुलिस थानों को एक केंद्रीकृत ऑनलाइन सर्वर से जोड़ा है। इसमें संदिग्धों, आरोपियों, सजायाफ्ता अपराधियों, एफआईआर और चार्जशीट का पूरा डिजिटल ब्योरा रखा जाता है। इसे इंटीग्रेटेड क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम से भी जोड़ा है, जिससे पुलिस, अदालतें, जेल और फोरेंसिक लैब आपस में रियल टाइम डेटा साझा कर सकते हैं। इससे आम नागरिक घर बैठे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं और पुलिस वेरिफिकेशन, चरित्र प्रमाण पत्र, किरायेदार सत्यापन जैसी सेवाओं का लाभ भी उठा सकते हैं। ब्यूरो