फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla dharamshala heli taxi service started today

शिमला-धर्मशाला के बीच हेली टैक्सी सेवा शुरू, इतने रुपये में पूरा होगा सफर

Tue, 14 May 2019 06:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/गगल (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/गगल (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 May 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
shimla dharamshala heli taxi service started today
फाइल फोटो

कुल्लू-शिमला के बाद अब शिमला और धर्मशाला के बीच भी हेली टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। केंद्र सरकार की उडे़ देश का आम नागरिक (उड़ान) योजना के तहत मंगलवार को शुरू हुई इस सेवा के पहले दिन हालांकि दो ही यात्री शिमला से कांगड़ा पहुंचे, जबकि वापसी में हेलीकॉप्टर बिना सवारियों के लौटा।

विज्ञापन


गगल हवाई अड्डे पर पवन हंस हेलीकॉप्टर सेवा प्रबंधक सुमन हजारिका ने बताया कि शिमला और गगल (धर्मशाला) के बीच हेली टैक्सी का किराया चार हजार रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन


हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को यह उड़ान होगी। इससे पहले सोमवार को कुल्लू और शिमला के बीच हेली टैक्सी सेवा शुरू हुई थी। पर्यटन की दृष्टि से अहम प्रदेश के चारों शहरों को हेली टैक्सी सेवा से जुड़ने पर पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

55 मिनट के हवाई सफर के बाद हेलीकॉप्टर गगल एयरपोर्ट पर उतरा

shimla dharamshala heli taxi service started today

चंडीगढ़-शिमला-कुल्लू-धर्मशाला के बीच हेली टैक्सी सेवा शुरू होने से सैलानियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। मंगलवार सुबह 10:50 बजे राजधानी शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर कांगड़ा स्थित गगल एयरपोर्ट के लिए उड़ा।

55 मिनट के हवाई सफर के बाद 11:45 बजे हेलीकॉप्टर गगल एयरपोर्ट पर उतरा। धर्मशाला के समीप गगल एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर ने 12:05 बजे शिमला के लिए उड़ान भरी।

दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर की जुब्बड़हट्टी में लैंडिंग हुई। हेली टैक्सी की सुविधा के लिए सरकार ने पवन हंस कंपनी से करार किया है। सुविधा का लाभ उठाने के लिए पवन हंस कंपनी की वेबसाइट पर बुकिंग करवाई जा सकती है।

चंडीगढ़-शिमला के बीच छह दिन होगी उड़ान

चंडीगढ़ और शिमला के लिए हेली टैक्सी सुविधा सप्ताह में छह दिन सोमवार से शनिवार मिलेगी। चंडीगढ़ से हेली टैक्सी 10:05 बजे उड़ान भरेगी और साढ़े दस बजे शिमला पहुंचेगी। शिमला से 1:15 बजे उड़ान होगी और चंडीगढ़ में 1:45 बजे लैंडिंग होगी।

शिमला-कुल्लू के बीच सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार व शनिवार को उड़ान होगी। शिमला से हेलीकाप्टर 10:50 बजे उड़ेगा और कुल्लू में 11:40 बजे उतरेगा। कुल्लू से 12 बजे उड़ान भरी जाएगी और शिमला में 12:50 बजे पहुंचेगी।

यह होगा किराया (रुपयाें में)
शिमला से चंडीगढ़   2880
शिमला से कुल्लू     3200
शिमला से धर्मशाला  4000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed