{"_id":"5c529ffabdec2273a3396be8","slug":"shimla-dharamshala-fourlane-from-aiims-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एम्स से होकर बनेगा शिमला-धर्मशाला फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एम्स से होकर बनेगा शिमला-धर्मशाला फोरलेन
Thu, 31 Jan 2019 12:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
गोपाल शर्मा, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
गोपाल शर्मा, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला-धर्मशाला फोरलेन अब एम्स साइट कोठीपुरा से होकर गुजरेगा। इसके लिए एनएचएआई ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। पहले की एलाइनमेंट के हिसाब से मार्ग वाया जुखाला होकर प्रस्तावित था। लेकिन एम्स को लेकर इसमें बदलाव किया गया है। एम्स के पास परेशानी न हो इसके लिए फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
शिमला-धर्मशाला फोरलेन परियोजना निदेशक वाईए राउत के अनुसार करीब 5000 करोड़ रुपये से बनने जा रहे शिमला-धर्मशाला फोरलेन एम्स कोठीपुरा से होकर ले जाने के पीछे एम्स आने वाले लोगों को सुविधा देना है। हाईवे की आवाजाही से यातायात की समस्या न हो, इसके लिए फ्लाई ओवर बनाया जाएगा। वहीं, ब्रह्मपुखर व एम्स के बीच सड़क को सर्पीली से सीधा सपाट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इससे एम्स व ब्रह्मपुखर की दूरी भी कम होगी। इन दो स्टेशनों के बीच दो टनल प्रस्तावित हैं। इन टनलों की लंबाई 600 व 200 मीटर होगी। दोनों टनलों के बीच कुछ दूरी रखी जाएगी। ब्रह्मपुखर से शिमला तक फोरलेन निर्माण में भी पहाड़ों के साथ कम से कम छेड़छाड़ होगी। इसके लिए फोरलेन की एक लेन को ऊपर व दूसरी लेन को नीचे बनाया जाएगा। जहां पहाड़ बड़ा होगा, वहां टनल बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन