फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla-Dharamshala fligh, Airplane reached Dharamshala from Shimla with a passenger

Shimla-Dharamshala flight: एक यात्री के साथ शिमला से धर्मशाला पहुंचा हवाई जहाज

Mon, 12 Dec 2022 06:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Dec 2022 06:36 PM IST
सार

 शिमला-धर्मशाला की हवाई यात्रा में जहाज एक यात्री के साथ रवाना हुआ। धर्मशाला- शिमला उड़ान में भी सिर्फ एक ही यात्री शिमला पहुंचा है। रविवार को शिमला-कुल्लू की पहली हवाई उड़ान में किसी भी यात्री ने सफर नहीं किया।

विज्ञापन
Shimla-Dharamshala fligh, Airplane reached Dharamshala from Shimla with a passenger
शिमला-धर्मशाला हवाई सेवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सोमवार को शिमला-धर्मशाला की हवाई यात्रा में जहाज एक यात्री के साथ रवाना हुआ। धर्मशाला- शिमला उड़ान में भी सिर्फ एक ही यात्री शिमला पहुंचा है। रविवार को शिमला-कुल्लू की पहली हवाई उड़ान में किसी भी यात्री ने सफर नहीं किया।एलायंस एयर कंपनी की गत 9 दिसंबर से शिमला से धर्मशाला और शिमला से कुल्लू के लिए हवाई उड़ानें आरंभ हुई हैं। शीतकालीन पर्यटन सीजन में भी शिमला से कुल्लू और धर्मशाला के लिए यात्री नहीं मिल रहे हैं। माना जा रहा था कि इन रूटों पर भी पर्यटकों की संख्या अच्छी खासी रहेगी। अभी तक हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या नहीं के बराबर है।  शिमला-धर्मशाला के बीच उड़ान सेवा उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन


सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को तीन दिन उड़ान होगी। इन हवाई उड़ानों की बुकिंग कंपनी ऑनलाइन कर रही है। हिमाचल में शीतकालीन पर्यटन सीजन में शिमला- कुल्लू के लिए  सुबह 7:40 बजे उड़ान होती है और 8:30 बजे कुल्लू पहुंच रही है। कुल्लू से शिमला वापसी की फ्लाइट सुबह 8:50 है और 9:40 बजे शिमला पहुंचती है।  पहले दिन विमान में यात्री नहीं रहे। विमान बिना यात्रियों के कुल्लू के लिए रवाना हुुआ था। मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार हफ्ते में चार दिन शिमला-कुल्लू के बीच हवाई सेवा उपलब्ध है। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट में तैनात अधिकारी मनीष खान ने कहा कि सोमवार को शिमला से धर्मशाला और धर्मशाला से शिमला एक-एक यात्री ने सफर किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed