फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Dead body of naked girl found in jungle

पहले रेप फिर हत्या, जंगल में नग्न हालत में मिली छात्रा की लाश

Thu, 06 Jul 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई Updated Thu, 06 Jul 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
Shimla Dead body of naked girl found in jungle

हिमाचल के ‌जिला शिमला की तहसील कोटखाई की एक पंचायत में दसवीं कक्षा की छात्रा शव नग्न हालत में जंगल से बरामद हुआ है। पुलिस  की प्राथमिक जांच में हत्या से पहले छात्रा के साथ दुराचार की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


मामले की जांच के लिए घटना स्थल पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड को बुलाया गया है। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है। 

एक गांव से छात्रा मंगलवार सुबह अपने भाई के साथ स्कूल के लिए निकली थी। स्कूल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता चल रही थी। भाई स्कूल से घर नहीं लौटा। छात्रा जंगल के रास्ते अकेले घर के लिए निकली थी। पांच जुलाई को छात्रा का पता करने परिजन निकले। लेकिन छात्रा को पता नहीं चला।

विज्ञापन

नग्न हालात में मिला शव

Shimla Dead body of naked girl found in jungle

छात्रा की रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई। इसी बीच जंगल में स्कूल से कुछ दूरी पर छात्रा का शव सड़क से ऊपर करीब सौ मीटर की दूरी पर नग्न हालात में मिला है। सूचना के बाद कोटखाई थाने से पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल को सील किया।

एसडीएम ठियोग ताशी संडूप और डीएसपी ठियोग मनोज जोशी ने मौके पर पहुंच की जांच की। जुन्गा से फोरेंसिक टीम और पुलिस के डाग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। करीब पांच बजे घटना स्थल पर जांच चलती रही।

चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा सहित गांव के सौ से अधिक लोग मौके पर पहुंचे है। घटना स्थल से सूचना के अनुसार छात्रा के गले में निशान और स्कूल की वर्दी शव से कुछ दूरी पर फेंकी गई थी। प्राथमिक जांच में यह लग रहा है कि छात्रा की दुराचार के बाद हत्या हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed