{"_id":"5b23ca794f1c1bf46e8b7d12","slug":"shimla-cm-jairam-thakur-will-be-on-delhi-tour-to-participate-in-niti-aayog-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन दिल्ली जाएंगे सीएम जयराम, नीति आयोग की बैठक में उठाएंगे ये विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन दिल्ली जाएंगे सीएम जयराम, नीति आयोग की बैठक में उठाएंगे ये विषय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 16 Jun 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नई दिल्ली जाएंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 17 जून को होने वाली नीति आयोग गवर्निंग कांउसिल की बैठक में शामिल होंगे। इसमें प्रदेश से जुड़े लंबित विषय उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
इनमें कृषि एवं सिंचाई, वन, पर्यटन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मत्स्य, उद्योग, मनरेगा, राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा-108 और सर्व शिक्षा अभियान शामिल हैं। इसके तहत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों की आय को दोगुना करना शामिल है।
विज्ञापन
वर्ष 2017-18 के लिए इसमें केंद्र की तरफ से 22.94 करोड़ रुपये शेयर मिला है। राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की अवधि को बढ़ाना और अतिरिक्त फसलों को शामिल करने जैसे विषयों को लेकर भी मुख्यमंत्री चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
वन क्षेत्र से जुड़े मामलों जैसे वन अधिकार और पावर प्रोजैक्टों के लिए पर्यावरण स्वीकृतियां देना जैसे विषय भी उठ सकते हैं। सीएम शनिवार को दिल्ली रवाना होंगे।