फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla city updates, new parking at sanjauli.

पढ़िए, शिमला शहर से जुड़ी ये चार बड़ी खबरें

Tue, 07 Apr 2015 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 07 Apr 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
shimla city updates, new parking at sanjauli.

राजधानी के सबसे बड़े उपनगर संजौली में नौ अप्रैल से वाहनों की पार्किंग की समस्या दूर हो जाएगी। नगर निगम संजौली में बनाई गई बहुमंजिला पार्किंग की तीन मंजिलों को शुरू कर देगा। नौ अप्रैल को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पार्किंग का उद्घाटन करेंगे। सात मंजिला शापिंग कांप्लेक्स की तीन मंजिलें बनकर तैयार हो गई हैं।

विज्ञापन


पीपीपी मोड के तहत 24.70 करोड़ की राशि से सात मंजिला कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। कांप्लेक्स को बनाने वाला ठेकेदार ही पार्किंग को संचालित करेगा। लोगों को वाहन खड़े करने के लिए शुल्क चुकाना पड़ेगा। पार्किंग खुलने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। तीन मंजिलों में करीब 250 गाड़ियों को पार्क करने की लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


क्षेत्र में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या भी दूर होगी। निगम आयुक्त पंकज राय ने बताया कि नौ अप्रैल को पार्किंग का उद्घाटन होगा। संजौली में बनी भव्य पार्किंग। यहां करीब ढाई सौ वाहन पार्क करने की सुविधा वाहन मालिकों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स को लेकर एमसी ने पेश किया आंकड़ा
यूनिट एरिया मेथड से प्रापर्टी टैक्स वसूली का विरोध बढ़ने पर नगर निगम आंकड़ों के साथ सामने आया है। सोमवार को बचत भवन में आयोजित बैठक में बताया गया कि मर्ज एरिया वार्डों में 100 वर्ग मीटर के रेजीडेंशियल पक्के और 2001 के बाद बने मकान का प्रापर्टी टैक्स सिर्फ 365 रुपये बनेगा। ऐसे में एक दिन का सिर्फ एक रुपये टैक्स बनता है। पुराने शहर में 100 वर्ग मीटर के रेजीडेंशियल, पक्के और 2001 के बाद बने मकान का टैक्स 608 रुपये बनेगा।

सोमवार को प्रापर्टी टैक्स की सेल्फ असेसमेंट के लिए बांटे जा रहे ई फार्म प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान निगम स्टाफ को लोगों को जागरूक करने की अपील की गई। बैठक के दौरान नगर निगम के सहायक आयुक्त प्रशांत सरकैक ने कहा कि यूनिट एरिया मेथड से प्रापर्टी टैक्स बढ़ जाएगा। इसका शहर में भ्रम फैलाया जा रहा है। लोगों में टैक्स को लेकर गलतफहमी फैलाई जा रही है। लोग हेल्प लाइन नंबर 1916 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

देवनगर में प्रॉपर्टी टैक्स का विरोध
वहीं, यूनिट एरिया मेथड से प्रापर्टी टैक्स वसूली का टुटू, न्यू शिमला सेक्टर तीन, सेक्टर चार और खलीनी के बाद अब देवनगर के लोगों ने भी विरोध कर दिया है। भी प्रापर्टी टैक्स के खिलाफ खड़े हो गए हैं। जन कल्याण एवं विकास समिति देवनगर ने बिना सुविधाएं मिले नगर निगम को टैक्स देने से इनकार कर दिया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्रवासी रोजाना कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में पार्किंग नहीं है, सीवरेज की कनेक्टिविटी नहीं है, भवन नियमित नहीं हैं, एंबुलेंस रोड आज तक नहीं बने। रास्ते टूटे पड़े हैं, स्ट्रीट लाइटों के प्वाइंट नहीं लगाए गए। ऐसे में टैक्स क्यों दें।

सर्कुलर रोड के बाद अब यहां भी परेशानी

एक महीने से अधिक का समय बीतने के बाद भी अभी तक शिमला का सर्कुलर रोड बहाल नहीं हो पाया है वहीं दूसरी तरफ अब नेशनल हाइवे-22 (शिमला बाईपास रोड) के अस्तित्व पर खतरा मंडरा गया है। मैहली के पास सड़क के बीचोंबीच दरार आने से नेशनल हाइवे का आधा भाग धंस गया है। बारिश का पानी रिसने से नेशनल हाइवे का डंगा ढहने के आसार बने हुए हैं।


हैरत की बात है कि सड़क के संरक्षण के लिए जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग के नेशनल हाइवे विंग सड़क की खस्ताहाल स्थिति से अनजान है। स्थानीय निवासी एडवोकेट अनिल सरस्वती का कहना है कि सड़क की खस्ताहाल को लेकर नेशनल हाइवे का रवैया लापरवाही पूर्ण है। सड़क में दरार पड़ने से कभी भी डंगा जमींदोज हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed