फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: rigde and dhalli tunnel project cost increased

Shimla: रिज प्रोजेक्ट की 33 और ढली टनल की 16 करोड़ बढ़ी लागत

Thu, 24 Nov 2022 10:56 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2022 10:56 AM IST
सार

शिमला शहर में स्मार्ट सिटी के तहत बन रहे 15 से ज्यादा प्रोजेक्टों की लागत बढ़ने से अधिकारी भी हैरान है। ठेकेदारों ने काम पूरा करने के लिए और पैसे की मांग की है।

विज्ञापन
Shimla: rigde and dhalli tunnel project cost increased
निर्माणधीन ढली टनल और रिज मैदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में धंसते रिज और ढली टनल समेत स्मार्ट सिटी के 15 से ज्यादा प्रोजेक्टों की लागत बढ़ गई है। ठेकेदारों ने इनका काम पूरा करने के लिए स्मार्ट सिटी प्रबंधन से करोड़ों रुपया और जारी करने की मांग कर दी है। अकेले रिज प्रोजेक्ट की लागत ही 33 करोड़ रुपये बढ़ने का दावा किया है। ढली डबललेन टनल का निर्माण कर रही कंपनी ने भी 16 करोड़ रुपये और देने को कहा है। अचानक इतने पैसों की मांग देखकर स्मार्ट सिटी के अफसर भी हैरान हैं। प्रदेश सचिवालय में बुधवार को मुख्य सचिव आरडी धीमान की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी के निदेशक मंडल की बैठक में इन प्रस्तावों को चर्चा के लिए रखा गया।

विज्ञापन


बैठक में निर्देश दिए कि यह पैसा तभी जारी होगा जब इन प्रोजेक्टों को करवा रहे सरकारी महकमे इनकी पूरी रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट में बताना होगा कि आखिर क्यों काम की लागत बढ़ी है। कितना पैसा और चाहिए। ढली और संजौली के बीच बन रही डबल लेन टनल का टेंडर करीब 39 करोड़ रुपये में अवार्ड किया था। अब 16 करोड़ और मांगे जा रहे हैं। दावा किया है कि निर्माण कार्य के दौरान कई अतिरिक्त काम करने पड़े हैं जिनसे लागत बढ़ी है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि काम करवा रहे सरकारी महकमों को लागत बढ़ने से जुड़ी पूरी रिपोर्ट देने को कहा है। इसके बाद ही इन्हें पैसा जारी होगा।
विज्ञापन


रिज बचाने के लिए लगेगा दोगुना पैसा
धंस रहे रिज को बचाने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन से करीब 35 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। लोक निर्माण विभाग इसका काम करवा रहा है। विभाग के अनुसार इसका काम करीब 27 करोड़ रुपये में एक कंपनी को अवार्ड किया है। लेकिन कंपनी ने अब 33 करोड़ रुपये और देने की मांग की है। दावा किया कि आईआईटी रुड़की के डिजाइन के अनुसार स्ट्रक्चर की नींव तैयार करने के लिए पक्की सतह काफी गहराई मिल रही है। खुदाई बढ़ने से लागत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग और सड़क के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
शहर में बस स्टैंड में बहुमंजिला पार्किंग का काम शुरू न होने पर लोक निर्माण विभाग को सख्त निर्देश जारी किए हैं। यहां करीब 250 गाड़ियों के लिए पार्किंग बननी है, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं किया है। ऑकलैंड टनल, विकासनगर पार्किंग, न्यू शिमला सड़क के काम में भी तेजी लाने को कहा है। बैठक में ढली की डबललेन टनल के निर्माण को लेकर प्रोग्रेस रिपोर्ट भी पेश की गई। विधानसभा फ्लाईओवर को लेकर भी चर्चा हुई। एचपीआरआईडीसी ने कहा कि रेलवे की मंजूरी के बाद ही इसका काम शुरू हो पाएगा। मंजूरी के लिए सभी जरूरी दस्तावेज रेलवे की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed