{"_id":"5dcebb548ebc3e54f22ebef2","slug":"shimla-city-leads-in-big-cities-in-case-of-drug-addiction-education-minister-reveals","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के मामले में शिमला शहर बड़े नगरों में सबसे आगे, शिक्षा मंत्री ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के मामले में शिमला शहर बड़े नगरों में सबसे आगे, शिक्षा मंत्री ने किया खुलासा
Fri, 15 Nov 2019 08:22 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Nov 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पंजाब में सबसे मंहगे और खतरनाक नशों का सेवन सुनने को मिलता था। पंजाब के युवा कनाडा और अन्य देशों में जाकर नए अनसुने नशे को देखकर इसका शौक पालते हैं और इसके बाद पूरे देश में इससे फैला रहे हैं। हिमाचल पूरी तरह से इन नशों का गुलाम हो रहा है। भारत के सभी नगरों में शिमला नशे के मामले में पहले नंबर पर आता है। भारद्वाज शुक्रवार को रिज पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
शिमला का संजौली, ढली, मल्याणा, समिट्री, विक्ट्री टनल के पास हमेशा नशेड़ियों की भीड़ लगी रहती है। संजौली के जंगल तो नशेड़ियों का गढ़ बन गया है। नशा करने वाले में सबसे ज्यादा संख्या स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों की है। हर दिन पुलिस नशे के साथ छात्र पकड़े जा रहे हैं। बेकिंग पाउडर की तरह एक ग्राम नशा छह से 10 हजार तक बेचा जाता है। इससे शिमला शहर में चोरियों की तादाद भी बढ़ी है।
विज्ञापन