फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla chopal pwd officer absent vikramaditya singh seeks explanation

Shimla News: चौपाल दौरे में PWD अधिकारी की गैरमौजूदगी पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह सख्त, स्पष्टीकरण तलब

Sun, 19 Jul 2026 01:45 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 19 Jul 2026 01:45 PM IST
सार

चौपाल दौरे के दौरान लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विकास कार्यों के निरीक्षण के समय संबंधित लोक निर्माण विभाग अधिकारी के मौजूद न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारी से फोन पर कारण पूछा और जवाब से संतुष्ट न होने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। विभाग अब लिखित जवाब मांगेगा और आवश्यकता पड़ने पर विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

विज्ञापन
shimla chopal pwd officer absent vikramaditya singh seeks explanation
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को चौपाल विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की क्लास लगाई। दरअसल विक्रमादित्य ननहार में बिशू मेले के समापन समारोह में पहुंचे। इसके बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बलग, कुठार और मलकोट क्षेत्र में लोगों की समस्याएं सुनीं। लोक निर्माण विभाग के कुछ अधिकारी मौके पर अनुपस्थित पाए जाने पर मंत्री भड़क गए।

विज्ञापन


उन्होंने एससी से फोन पर बात कर कहा.....आज मेरा चौपाल का दौरा है, आपको जानकारी नहीं है। यहां अधिशाषी अभियंता और सहायक अभियंता मौके पर नहीं हैं। मैं आपको निमंत्रण दूं। क्या है ये सब। अगर लोगों को प्रस्तुति देनी है तो कौन देगा। अगर एससी छुट्टी पर है तो दूसरे एससी की ड्यूटी लगानी चाहिए। यह मजाक नहीं है। आप हल्के में न लें। सचिव से कहकर एक्शन लिया जाएगा। मैं यह सहन नहीं कर सकता। अधिकारियों के मौके पर न होने पर मंत्री ने बड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारी की फोन पर जमकर क्लास लगाई।  कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को क्षेत्र में मौजूद रहकर अपनी जवाबदेही निभानी होगी। उन्होंने साफ किया इस तरह की लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed