{"_id":"609031fc8ebc3e477a475ac8","slug":"shimla-chintpurni-private-bus-operator-not-take-part-in-strik-shimla-city-news-sml369271192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के बावजूद चलती रही चिंतपूर्णी बस सर्विस की 7 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के बावजूद चलती रही चिंतपूर्णी बस सर्विस की 7 बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल के बावजूद चलती रही
चिंतपूर्णी बस सर्विस की 7 बसें
शिमला-सोलन, शोघी और मैहली रूट पर चलाईं बसें
पंथाघाटी-आईएसबीटी रूट पर दिनभर हुआ संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल के बावजूद सोमवार को शिमला की चिंतपूर्णी बस सर्विस की 7 बसें दिनभर रूटों पर चलती रहीं। शिमला सोलन रूट पर 5, शोघी-मैहली रूट पर एक और पंथाघाटी-आईएसबीटी रूट पर एक बस का पूरे दिन संचालन हुआ। बीते साल भी लॉकडाउन के दौरान जब शहर के सब बस ऑपरेटरों ने अपनी बसें खड़ी कर दी थी चिंतपूर्णी बस सर्विस की बसें लगातार चलती रहीं।
चिंतपूर्णी बस सर्विस के संचालक विवेक शर्मा और ज्ञान चंद शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में मानवता के नाते बसों का संचालन जारी रखा है। निजी बस ऑपरेटरों की मांगे पूरी तरह जायज है, लेकिन कोरोना संकट के बीच आम लोगों की सुविधा और बस स्टाफ के रोजगार को देखते हुए नुकसान में भी बसें चलाते रहेंगे। बसें खड़ी करने से चालक-परिचालकों के लिए रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी पर बसे चलाकर हालांकि नुकसान झेलना पड़ रहा है। चिंतपूर्णी बस सर्विस के संचालकों ने प्रदेश सरकार से भी निजी बस आपरेटरों की मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है।