{"_id":"65e4d7112300e1f5b50d1c35","slug":"shimla-center-s-y-category-security-to-rebel-mlas-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla : कांग्रेस के बागी विधायकों को केंद्र ने 'पहनाया कवच', सभी को वाई श्रेणी की सुरक्षा का फरमान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla : कांग्रेस के बागी विधायकों को केंद्र ने 'पहनाया कवच', सभी को वाई श्रेणी की सुरक्षा का फरमान जारी
Mon, 04 Mar 2024 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2024 06:39 AM IST
सार
इस दौरान प्रत्येक बागी विधायक की सुरक्षा में सीआरपीएफ के एक हेड कांस्टेबल की अगुवाई में चार कमांडो तैनात रहेंगे। बागी विधायकों को केंद्र की वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए गृह मंत्रालय ने पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय
- फोटो : फाइल
विस्तार
राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के छह बागी विधायकों का हिमाचल प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही टूअर प्रोग्राम जारी होगा।
विज्ञापन
इस दौरान प्रत्येक बागी विधायक की सुरक्षा में सीआरपीएफ के एक हेड कांस्टेबल की अगुवाई में चार कमांडो तैनात रहेंगे। बागी विधायकों को केंद्र की वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए गृह मंत्रालय ने पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय से सीआरपीएफ और वहां से यह पत्र हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू को आया है। डीजीपी ने बागी विधायकों के संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को सुरक्षा देने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि करते हुए कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सुधीर शर्मा की वाई श्रेणी की सिक्योरिटी के लिए गृह विभाग से पत्र मिला है। इसके चलते उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी। गौर रहे कि कांग्रेस के इन बागी विधायकों को केंद्र सरकार ने कड़ी सुरक्षा प्रदान की है।