फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Accident Car falls into 100 meters deep gorge

Shimla Accident: खाई में गिरी कार, पति की मौत, पत्नी-बेटी और चालक घायल

Fri, 08 Jul 2022 06:35 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू) Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 08 Jul 2022 06:35 PM IST
सार

कार में चार लोग कलबोग से कोलवी गांव की ओर जा रहे थे। अचानक कार सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Shimla Accident Car falls into 100 meters deep gorge
Shimla Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटखाई तहसील के अंतर्गत गुम्मा-बाघी मार्ग पर कोलवी गांव के समीप शुक्रवार सुबह एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि  तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे कार में चार लोग कलबोग से कोलवी गांव की ओर जा रहे थे। अचानक कार सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग घायलों को खाई से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल ले गए। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार (54) गांव रावलीधार (कोटखाई) के रूप में हुई है, जबकि उनकी पत्नी मीरा देवी, बेटा प्रिंस और चालक विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरा देवी को गंभीर अवस्था में शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस थाना कोटखाई के एएसआई करण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed