{"_id":"5ccc6f05bdec22076e31976a","slug":"shimla-30-page-magisterial-inquiry-report-submitted-to-the-govt-in-the-shimla-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला दुष्कर्म मामले में सरकार को सौंपी 30 पन्नों की मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला दुष्कर्म मामले में सरकार को सौंपी 30 पन्नों की मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट
Sat, 04 May 2019 11:31 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 May 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस की लापरवाही पर बैठाई मजिस्ट्रियल जांच पूरी हो गई है। एडीएम कानून व्यवस्था प्रभा राजीव ने गुरुवार देर रात 30 पन्नों की जांच रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंप दी है।
विज्ञापन
पुख्ता सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि छात्रा करीब 14 मिनट तक लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी में थी। पीड़िता और पुलिस के बयान भी लिए गए हैं। इस मामले में लापरवाही पर पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि 28 अप्रैल को छात्रा करीब सवा छह बजे लक्कड़ बाजार चौकी पहुंची और करीब साढ़े छह बजे चौकी से बाहर निकली। इस दौरान वह अकेली थी। पीड़िता का कहना है कि इसी बीच करीब साढ़े नौ बजे के आसपास उसके साथ दुष्कर्म हुआ।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने 30 अप्रैल को पुलिस की लापरवाही पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश के साथ 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की थी। हालांकि, 2 मई को मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट लेने की सरकार ने 24 घंटे की मोहलत बढ़ा दी थी।