फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: 250 students of Sanjauli College will join Hindi hai hum campaign of amar ujala

शिमला: हिंदी हैं हम अभियान से जुड़ेंगे संजौली कॉलेज के 250 छात्र

Sat, 22 Aug 2020 10:55 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Aug 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Shimla: 250 students of Sanjauli College will join Hindi hai hum campaign of amar ujala
हिंदी हैं हम अभियान - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के हिंदी हैं हम देशव्यापी अभियान के साथ राजधानी शिमला के संजौली महाविद्यालय के हिंदी साहित्य परिषद के छात्र भी जुड़ेंगे। साहित्य परिषद के 250 सदस्य मातृ भाषा हिंदी से प्रेम करने वालों तक पहुंच बनाकर इस अभियान का प्रचार-प्रसार करेंगे। साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. इंद्र सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमर उजाला के इस अभियान के बारे में परिषद के सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि अभियान में हर आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं। छात्र अपनी पसंद की रचना को व्हाट्सएप नंबर 97116-16205 पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन


इसमें सर्वश्रेष्ठ रचना को नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह से नवाजा जाएगा। अमर उजाला के इस अभियान में हर आयु वर्ग का व्यक्ति हिस्सा बन सकता है। बच्चे अमर उजाला में प्रकाशित खबर, माता-पिता अपनी पसंद के रचनाकार की कविता, निबंध, कहानी पढ़कर, युवा अपने अनुभव, नए जमाने की बात, किसी रचना का अंश, दादा-दादी के किस्से, लोकगीत, गुजरे दिनों की रोचक और सीख देने वाली बातें रिकॉर्ड कर व्हाट्सएप नंबर 97116-16205 पर अपलोड कर अभियान में भाग ले सकते हैं। 

विज्ञापन

हिंदी है देश की आत्मा : डॉ. इंद्र  

Shimla: 250 students of Sanjauli College will join Hindi hai hum campaign of amar ujala
साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. इंद्र सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

साहित्यकार, कवि, लेखक, समीक्षक एवं संजौली महाविद्यालय के शिक्षक और हिंदी साहित्य परिषद के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर ने अमर उजाला के हिंदी हैं हम...अभियान का हिस्सा बनने का संदेश दिया।

कहा कि भाषा किसी देश की आत्मा होती है। हमारा देश हिंदी के नाम से जाना जाता है। यह समूचे देश को एकता की कड़ी में पिरोने का काम करती है। उन्होंने हिंदी साहित्य पढ़ने, उसमें अपने विचार का आदान-प्रदान कर जीवन को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed