{"_id":"6afeca75e1e4b7c432092da3","slug":"shimla-195-grams-of-opium-and-rs-68-000-in-cash-seized-from-a-vehicle-in-sunni-two-arrested-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: सुन्नी में गाड़ी से 195 ग्राम अफीम और 68 हजार रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: सुन्नी में गाड़ी से 195 ग्राम अफीम और 68 हजार रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार
सार
पुलिस के अनुसार 19 नवंबर को सुन्नी पुलिस की टीम ने अपर भारगन के जंगल मोड़ के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की। गाड़ी की तलाशी लेने पर पिछली डिक्की में रखे कैरी बैग से करीब 195 ग्राम अफीम और 68 हजार रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन
195 ग्राम अफीम और 68 हजार रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुन्नी क्षेत्र में एक गाड़ी से करीब 195 ग्राम अफीम और 68 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने गाड़ी में सवार मंडी जिले के दो व्यक्तियों को मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 19 नवंबर को सुन्नी पुलिस की टीम ने अपर भारगन के जंगल मोड़ के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की।
विज्ञापन
इस दौरान माधोघाट की ओर से आ रही एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी लेने पर पिछली डिक्की में रखे कैरी बैग से करीब 195 ग्राम अफीम और 68 हजार रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन
मामले में गुरजीत सिंह (36) निवासी तहसील करसोग और करम दास (49) निवासी तहसील निहरी जिला मंडी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बरामद अफीम के स्रोत और नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
