शिक्षा पद्म सम्मान: धर्मशाला में जुटे देशभर के 400 स्कूल प्रिंसिपल
ऑल इंडिया प्रिंसिपल एसोसिएशन (एआईपीए) ने देशभर के400 स्कूल प्रिंसिपलों को शिक्षा पद्म सम्मान 2021 से सम्मानित किया। शनिवार को धर्मशाला कॉलेज के सभागार में शिक्षा पद्म सम्मान 2021 मनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया प्रिंसिपल एसोसिएशन (एआईपीए) ने शनिवार को धर्मशाला कॉलेज के सभागार में शिक्षा पद्म सम्मान 2021 मनाया। इसमें देशभर के 400 स्कूल प्रिंसिपलों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा मौजूद रहे। एआईपीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवदीप भारद्वाज और राज्य उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। शिक्षा पद्म सम्मान-2021 समारोह के दौरान उत्तराखंड, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, केरल, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, मेघालय, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, नगालैंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, असम, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, सिक्किम, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा व मिजोरम राज्यों के विभिन्न स्कूलों के 400 से अधिक स्कूल प्रिंसिपलों ने भाग लिया। इनमें हिमाचल प्रदेश के 100 के करीब प्रिंसिपल शामिल हुए।
नवदीप कुमार ने कहा कि एसोसिएशन का प्रदेश में यह पहला इवेंट है, जबकि इससे पहले एसोसिएशन विभिन्न राज्यों में इस तरह के आयोजन हो चुके हैं। अध्यक्ष ने बताया कि स्कूल प्रिंसिपल को पुरस्कार देने के लिए ज्यूरी बैठती है तथा उपलब्धियों के आधार पर सम्मान के लिए उनका चयन किया जाता है। उन्होंने बताया कि कोविड काल के दौरान जब निजी स्कूल प्रिंसिपलों व स्टाफ को समस्याएं पेश आईं थीं, उस समय उनकी एसोसिएशन ने विभिन्न माध्यमों से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की पहल की थी। एसोसिएशन की ओर से कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाता है। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इन शिक्षकों को मिला सम्मान
कार्यक्रम में रीना खंडूरिया जम्मू, मंजू चौधरी पानीपत हरियाणा, मुनी राम पानीपत, सुनील शर्मा श्री गंगानगर, अर्चना राजस्थान, अजय शर्मा पंजाब, कुंवर अरुण सिंह यूपी, प्रिया तमिलनाडु, निखिद खान यूपी, अमृता राजस्थान, सोनल जैन तमिलनाडु, केसी सिंह जम्मू, शीतल शर्मा कठुआ, एस नटराजन दिल्ली, निवेदिता शर्मा सोलन, अनुज शर्मा कांगड़ा, केसी चड्ढा कांगड़ा व अशोक कुमार उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के करीब 400 प्रिंसिपलों को सम्मानित किया गया।