फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   She ran away after taking old jewelery and promising to give new ones.

Shimla News: पुराने गहने लेकर नए देने का वादा कर हो गईं फुर्र

Sat, 27 Apr 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
She ran away after taking old jewelery and promising to give new ones.
फागली के रामनगर में लोगों से लाखों की ठगी
विज्ञापन

पहले पुराने बर्तनों की बदले नए बांटे, फिर गहनों का शुरू किया था लेनदेन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के फागली वार्ड के तहत आने वाले रामनगर में कई लोगों के साथ ठगी का मामला सामने आया है। पुराने गहनों के बदले नए गहने दिलाने के नाम पर कुछ शातिर महिलाएं कई लोगों के गहने लेकर गायब हो गई हैं।


ठगी का शिकार हुए लोगों ने इसकी सूचना वार्ड पार्षद को दी है। पार्षद कल्याण धीमान के अनुसार अब तक कई परिवारों के साथ ऐसी ठगी हो चुकी है। अब सभी लोग रविवार को इस मामले में पुलिस में शिकायत देंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार महिलाओं का एक गिरोह काफी दिन से इस क्षेत्र में सक्रिय है। पहले इन महिलाओं ने पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन लोगों को बांटे। इसके बाद जब लोगों को इन पर भरोसा होने लगा तो इन्होंने सोने और चांदी के पुराने गहनों की जगह नए गहने दिलाने का दावा किया। कई लोगों ने इनके पास पुराने गहने दे दिए लेकिन जब इन्हें नए गहने नहीं मिले तो इन्हें ठगी का एहसास हुआ। इन लोगों ने पार्षद को इसकी शिकायत की। कहा कि उनके पास बाकायदा सीसीटीवी फुटेज भी है जिनमें यह महिलाएं पहचानी जा सकती हैं। पार्षद ने लोगों से अपील की कि इस तरह के प्रलोभन में न आएं। कहा कि पुलिस में केस दर्ज करवाकर इन महिलाओं का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article