फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shastri teacher bharti in himachal pradesh government will take decision

शास्त्री शिक्षक भर्ती: सरकार लेगी फैसला, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा सचिव को भेजा मामला

Thu, 23 Nov 2023 11:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Nov 2023 11:10 AM IST
सार

बेरोजगार शास्त्री डिग्रीधारकों की मांग है कि सिर्फ शास्त्री डिग्री धारकों को ही पुराने नियमों के अनुसार पात्र मानकर भर्ती की जाए।

विज्ञापन
shastri teacher bharti in himachal pradesh government will take decision
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्री शिक्षकों की स्थगित हुई बैचवाइज भर्ती की फाइल सरकार के पास पहुंच गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा सचिव को मामला भेजकर इस बाबत आगामी फैसले बारे जानकारी मांगी है। शास्त्री शिक्षकों के 494 पदों की बैचवाइज भर्ती के आरएंडपी नियमों पर कई लोगों ने आपत्तियां उठाई हैं। कुछ बेरोजगार युवाओं ने हाईकोर्ट में भी मामले को लेकर शिकायतें दर्ज करवाई हैं।

विज्ञापन


ऐसे में बीते सप्ताह निदेशालय ने भर्ती को स्थगित कर दिया था। अब भर्तियों को लेकर क्या फैसला लेना है, इसके बारे में सरकार से पूछा गया है। बैचवाइज भर्ती में नए भर्ती एवं पदोन्नति नियम लागू किए जाने का विरोध हो रहा है। बेरोजगार शास्त्री डिग्रीधारकों की मांग है कि सिर्फ शास्त्री डिग्री धारकों को ही पुराने नियमों के अनुसार पात्र मानकर भर्ती की जाए।
विज्ञापन


इसको लेकर उन्होंने राजधानी में प्रदर्शन किया था। बीएड, बीए में संस्कृत पढ़ चुके बेरोजगारों ने भी आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। कुछ लोगों ने भर्ती से संबंधित अन्य आपत्तियां जताई हैं। बैचवाइज भर्ती को कानूनी पचड़े में फंसने से बचाने के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने फिलहाल काउंसलिंग को आगामी निर्देशों तक स्थगित कर दिया है। अब सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट करने के बाद ही काउंसलिंग का शेड्यूल जारी होगा। जिन जिलों में काउंसलिंग हो चुकी है, उसको लेकर क्या करना है। इस बाबत भी चर्चा जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed