फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shashi Shekhar becomes head of Sanjauli College PTA

Shimla News: शशि शेखर बने संजौली कॉलेज पीटीए के प्रधान

Fri, 04 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shashi Shekhar becomes head of Sanjauli College PTA
शिमला। राजकीय संजौली महाविद्यालय में शुक्रवार को अभिभावक-अध्यापक संघ की आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा की अध्यक्षता में हुई आम सभा में नगर निगम के पूर्व में पार्षद शशि शेखर चीनू को लगातार दूसरी बार पीटीए का प्रधान चुना गया। इनके अलावा सुमन नेगी उपप्रधान, पुष्पेंद्र वर्मा संयुक्त सचिव, शिक्षक चंदर वर्मा पीटीए सचिव, अनुपम वर्मा कोषाध्यक्ष, राजेश घई, ममता ठाकुर, संदीप बांटा, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. प्रशांत पीटीए सदस्य बनाए गए हैं। कॉलेज शिक्षिका हेमलता शर्मा ने सभी अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन



नैनोफेराइट कार्यशाला में शामिल हुए विद्यार्थी
शिमला। संजौली कॉलेज के भौतिक और रसायन विज्ञान विभाग के 15 विद्यार्थियों ने डीबीटी स्टार कॉलेज योजना के तहत शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन में आयोजित नैनोफेराइट निर्माण पर आयोजित कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला में नैनो प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख डॉ. रोहित जसरोटिया ने विद्यार्थियों को सोल जेल ऑटो दहन विधि के माध्यम से नैनोफेराइट की तैयारी करने के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में संजौली कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ शिक्षिका डाॅ. कीर्ति सिंह और योगेश कुमार ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन



वाद-विवाद स्पर्धा में बीए प्रथम वर्ष की टीम जीती
शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली में राजनीतिक विभाग और फ्री थिंकर्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्पर्धा यह हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्वीकृत एक राष्ट्र एक चुनाव के निर्णय पर केंद्रित थी। निर्णायक मंडल में डॉ. शिवानी खत्री और डॉ. ख्याल चंद शामिल रहे। स्पर्धा में बीए प्रथम वर्ष की टीम विजेेता रही। इस अवसर पर राजनीतिक विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. पूनम चंदेल और प्रोफेसर अभिषेक ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article