फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   shardiya navratri 2022 one lakh devotees pay obeisance in shakti peethas in himachal pradesh

Shardiya Navratri 2022: शक्तिपीठों में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sun, 02 Oct 2022 09:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी/धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी/धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Oct 2022 09:49 PM IST
सार

सातवें नवरात्र पर शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 22,000, बज्रेश्वरी धाम कांगड़ा में 15,000 और चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 10,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।

विज्ञापन
shardiya navratri 2022 one lakh devotees pay obeisance in shakti peethas in himachal pradesh
शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

शारदीय नवरात्रों के सातवें दिन रविवार को हिमाचल प्रदेश की शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री नयना देवी जी मंदिर में सप्तमी के दिन शाम 5:00 बजे तक 40,000 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी, बज्रेश्वरी धाम और चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में भी श्रद्धालुओं का दिन भर जमावड़ा लगा रहा। सातवें नवरात्र पर तीनों शक्तिपीठों में 47,000 श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए सुबह 5:00 बजे ही खुल गए थे।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने जयकारों और मंदिर की मधुर घंटियों से तीनों शक्तिपीठों को वातावरण भक्तिमय बना रहा। रविवार को सातवें नवरात्र पर शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 22,000, बज्रेश्वरी धाम कांगड़ा में 15,000 और चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 10,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। वहीं, छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में शाम छह बजे तक 23,938 श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन


रविवार को छुट्टी के दिन माता के दर्शनों को भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर करीब 1:30 बजे लुधियाना सरायं के पास श्रद्धालुओं की कतारें टूट गई और एकाएक व्यवस्थाएं बिगड़ गई। अनियंत्रित भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया। लाइनें मेन बाजार को पार कर लुधियाना सरायं के आगे तक जा पहुंची। श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन करने के लिए दो घंटे तक का समय लगा। श्री नयनादेवी जी मंदिर में छठे नवरात्र को 11,85,846 लाख रुपये नकद, 28.3 ग्राम सोना, 2.7 किलोग्राम चांदी, 20 ऑस्ट्रेलियन डॉलर, 20 कैनेडियन डॉलर और 501 यूएस डॉलर चढ़ावे में चढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed