फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sharadiya Navratri to begin at Jwalaji with the flag-hoisting ceremony

कांगड़ा: ज्वालाजी में झंडा रस्म के साथ शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, 51 क्विंटल फूलों से सजेगा मां का दरबार

Sat, 10 Oct 2026 01:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 01:30 PM IST
सार

मंदिर न्यास धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार माता के दरबार में नवरात्र की शुरुआत करेंगे। नवरात्र 20 अक्तूबर तक चलेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर प्रशासन व जिला पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। 

विज्ञापन
Sharadiya Navratri to begin at Jwalaji with the flag-hoisting ceremony
ज्वालामुखी मंदिर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में रविवार से शारदीय अश्विन नवरात्र का शुभारंभ होगा। नवरात्र का आगाज विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक झंडा रस्म के साथ किया जाएगा। मंदिर न्यास धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार माता के दरबार में नवरात्र की शुरुआत करेंगे। नवरात्र 20 अक्तूबर तक चलेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर प्रशासन व जिला पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन से मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालुओं की आवाजाही के अनुसार रात को कपाट बंद किए जाएंगे। वहीं, छठी, सप्तमी और अष्टमी को मंदिर 24 घंटे दर्शन के लिए खुला रहेगा।

विज्ञापन

Trending Videos

51 क्विंटल फूलों से सज रहा मां का दरबार
नवरात्र के मद्देनजर मंदिर परिसर को 51 क्विंटल देशी-विदेशी और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। पंजाब सहित बाहरी राज्यों से आए कारीगर दिन-रात मंदिर को फूलों और आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने में जुटे हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को मां ज्वाला की ज्योतियों के लाइव दर्शन करवाने के लिए एलईडी की व्यवस्था भी की गई है। नवरात्र मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 250 पुलिस जवान और 75 होमगार्ड तैनात रहेंगे। पूरे शहर को सात सेक्टरों में बांटा गया है। मंदिर और शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे 80 सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से भी क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन समय का लंगर, स्वास्थ्य शिविर की भी व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में सुबह नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात के खाने सहित तीन समय लंगर की व्यवस्था रहेगी। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए भी अलग से प्रबंध किए गए हैं। मंदिर में 75 अतिरिक्त मेला सेवादार और शहर के विभिन्न रास्तों पर 70 सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं को कांगड़ी धाम का स्वाद चखने और हिमाचली संस्कृति से रूबरू होने का अवसर भी मिलेगा।

विज्ञापन

यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। नादौन, कांगड़ा और देहरा मार्ग पर पुलिस की अस्थायी चौकियां स्थापित रहेंगी। मुख्य मंदिर मार्ग नंबर एक वाहनों के लिए बंद रहेगा। सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर प्रतिबंध रहेगा और श्रद्धालुओं के लिए चिह्नित स्थानों तथा शहर के बाहर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शहर में सूचना प्रसारण के लिए लाउडस्पीकर भी लगाए गए हैं।

 एक एंबुलेंस मंदिर की सीढ़ियों पर खड़ी रहेगी
आपातकालीन स्तिथि में और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक एंबुलेंस मंदिर की सीढ़ियों पर खड़ी रहेगी। नवरात्र के दौरान मंदिर के गर्भगृह में नारियल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। ढोल-नगाड़ों, विस्फोटक पदार्थों और आग्नेय शस्त्रों पर भी पाबंदी रहेगी। भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के साथ असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। मां ज्वाला की विधिवत पूजा-अर्चना और भोग-प्रसाद निर्धारित समय के अनुसार लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed