मनाली: जीत की राशि को सामाजिक सरोकार पर खर्च करेंगी शरद सुंदरी आशिमा
मनाली में शरद सुंदरी का खिताब जीतने वाली आशिमा सामाजिक कार्यों में रुचि रखती हैं। वे इनाम में जीती गई राशि का कुछ हिस्सा ऐसे ही कार्यों पर खर्च करेंगी। शिमला जिले के रोहड़ू की आशिमा चौहान का अगला लक्ष्य मिस इंडिया बनना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मनाली में शरद सुंदरी का खिताब जीतने वाली आशिमा सामाजिक कार्यों में रुचि रखती हैं। वे इनाम में जीती गई राशि का कुछ हिस्सा ऐसे ही कार्यों पर खर्च करेंगी। शिमला जिले के रोहड़ू की आशिमा चौहान का अगला लक्ष्य मिस इंडिया बनना है। आशिमा ने कहा कि यह करियर की शुरूआत है और वह मॉडलिंग में बहुत आगे जाना चाहती है। विंटर कार्निवाल का मंच बहुत बड़ा है और विंटर क्वीन की विजेता बनकर अब मिस इंडिया के लिए प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना अगला लक्ष्य है। इसके लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत होगी। आशिमा ने कहा वह इनामी राशि का कुछ हिस्सा सामाजिक कार्य में लगाएंगी और बाकी राशि को वह आगे की प्रतियोगिता की तैयारी में खर्च करेंगी।
विंटर क्वीन बनने का बाद अपने अनुभवों को साझा करते हुए आशिमा ने बताया की विंटर क्वीन प्रतियोगिता अपने आप में एक चुनौती है और बर्फबारी में कड़ाके की ठंड में कैटवॉक करना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि वह मेडिकल की छात्रा हैं और ग्लैमर की दुनिया में यह उनका पहला प्रयास था। सफलता का श्रेय उन्होंने ग्रूमर और माता-पिता को दिया। इधर, विंटर क्वीन स्पर्धा में प्रथम रनरअप रहीं मध्य प्रदेश की ताप्ती ठाकुर और दूसरी रनरअप रहीं चंबा के डलहौजी की इप्शिता भी ग्लैमर की दुनिया में जाना चाहती है।
बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर बनना अभिजीत का लक्ष्य
विंटर कार्निवाल मनाली में वॉयस ऑफ कार्निवाल का खिताब पंजाब के जालंधर निवासी अभिजीत भंडारी ने जीता है। वह बॉलीवुड में प्ले बैक सिंगर बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले से ही संगीत सीख रहे हैं, लेकिन विंटर कार्निवाल का विजेता बनने से उनका मनोबल और बढ़ा है। प्रतियोगिता में प्रस्तुति देना आसान नहीं था। अभिजीत ने कहा कि उन्होंने डीएवी कॉलेज जालंधर में बीए की पढ़ाई पूरी की है। वॉयस ऑफ कार्निवाल का विजेता बनने से बेहद खुश हैं। उन्होंने परिजनों को इसका श्रेय दिया है। वह अब फिल्मी दुनिया में जाकर गाना चाहते हैं।