फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shanta kumar statement over university in himachal

हिमाचल में कितने विवि, यह जांच का विषय : शांता कुमार

Fri, 16 Nov 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Updated Fri, 16 Nov 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
shanta kumar statement over university in himachal

सांसद शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 20 विश्वविद्यालय हैं। यह कहां तक सही है, यह जांच का विषय है। आयुर्वेदिक संस्थान ने भी समय के अनुसार प्रगति नहीं की है, जबकि आयुर्वेद का हमारे जीवन में अहम महत्व है।

विज्ञापन


शुक्रवार को राजीव गांधी आयुर्वेद स्नातकोत्तर शिक्षण संस्थान पपरोला में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी और वार्षिक वैज्ञानिक सेमिनार का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आए सांसद शांता कुमार ने कहा कि दुनिया में बड़ी तेजी से बदलाव हो रहे हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में आयुर्वेद के अध्यापन और प्रशिक्षण की स्थिति क्या है, यह एक महत्वपूर्ण विषय है। शिक्षा का विस्तार तेजी से हुआ। लेकिन, इस दौरान शिक्षा का स्तर नीचे गिरा है। हमें शिक्षा के स्तर का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एलोपेथी में अनेक अहम शोध हुए हैं। लेकिन, एलोपेथी के मुकाबले आयुर्वेद का अपना महत्व है। आयुर्वेद की संयुक्त सचिव डॉ. राखी सिंह ने कहा कि सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा देने में प्रयासरत है।

संस्थान के कर्मचारियों की वेतन विसंगति और छात्रों की छात्रवृत्ति का मामला सरकार के विचाराधीन है। इससे पूर्व प्रधानाचार्य डॉ वाईके शर्मा ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी।


इस मौके पर डॉ. अनूप ठाकुर, डॉ. अजय, डॉ. राखी, डॉ. वाईके शर्मा, एसडीएम विकास शुक्ला, डॉ. बीएल मेहरा, डॉ. नवनीत शर्मा, डॉ. अनिल दत्त, डॉ. विजय, डॉ. टेक चंद, डॉ. सुभाष, डीआर नाग, विनोद गुलियानी, अनिता सूद और संजय सोनी इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed