फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shanta kumar statement over Illegal captives and corrupt officials

अवैध कब्जाधारियों, भ्रष्ट अधिकारियों को लेकर शांता कुमार का बड़ा बयान

Wed, 27 Jun 2018 08:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Wed, 27 Jun 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
shanta kumar statement over Illegal captives and corrupt officials

अवैध कब्जाधारियों, भ्रष्ट अधिकारियों को लेकर शांता कुमार ने बड़ा बयान दिया है।प्रदेश में गिराए जा रहे अवैध होटल या कब्जों को लेकर सांसद शांता कुमार उन अधिकारियों के प्रति काफी खफा हैं जिन अधिकारियों के कार्यकाल में यह अवैध कब्जे और निर्माण हुए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि होटल गिराए जाने पर प्रदेश के पर्यटन को धक्का लगा है। इससे प्रदेश की बदनामी भी हो रही है। उन्होंने सरकार से अवैध निर्माण पर सख्त कानून बनाने की वकालत की।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग की कि जहां सरकारी संपत्ति में अवैध कब्जा या अवैध निर्माण हो तो वहां के अधिकारी को सख्त सजा देने का प्रावधान किया जाए। आज कुछ भ्रष्ट लोग सरकारी संपत्ति को लूट का माल समझ कर लूट रहे हैं और भ्रष्ट अधिकारी उनको लूटने देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध निर्माण अधिकारियों के भ्रष्टाचार के कारण हुआ

shanta kumar statement over Illegal captives and corrupt officials

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सैकड़ों होटल सील किए जा रहे हैं या गिराए जा रहे हैं। अपने ही हाथों अपने होटल को गिराते हुए या गिराए जाते देखते हुए परिवार के लोगों के दिल में क्या बीत रहा होगा।

यह वे ही बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण अधिकारियों के भ्रष्टाचार के कारण हुआ। इसमें होटल बनाने वाले को तो सजा मिल रही है, लेकिन अपराध करने वाले अधिकारियों  को कोई नहीं पूछ रहा है।

पिछले दस सालों में जिन अधिकारियों के नीचे अवैध निर्माण और कब्जे हुए उनकी संपत्ति जब्त की जाए। उसका एक हिस्सा इन लोगों को दें जिनके अवैध निर्माण तोड़े जा रहे हैं। अपराध दोनों ने किया है, लिहाजा सजा भी दोनों को मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed